{"_id":"64a58cc55ecb3cb95c00e453","slug":"passengers-were-troubled-due-to-rain-at-rk-ashram-station-due-to-problems-in-metro-for-half-an-hour-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो ने फिर रुलाया: ब्लू लाइन की रफ्तार थमी, आरके आश्रम स्टेशन पर आधे घंटे तक यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो ने फिर रुलाया: ब्लू लाइन की रफ्तार थमी, आरके आश्रम स्टेशन पर आधे घंटे तक यात्री रहे परेशान
Wed, 05 Jul 2023 09:19 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 05 Jul 2023 09:19 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के चलते बुधवार शाम दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन की रफ्तार थम गई। शाम के करीब 6.30 बजे से करीब आधे घंटे तक मेट्रो की सेवाएं बाधित रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दफ्तरों की छुट्टी का समय होने से मेट्रो स्टेशनों में यात्रियों की भीड़ जुट रही। जानकारी के मुताबिक, आरके आश्रम स्टेशन पर करीब 30 मिनट तक मेट्रो खड़ी रही। इससे करोल बाग, राजेन्द्र नगर, पटेल नगर और राजीव चौक, बाराखंभा, मंडी हाउस में भी यात्रियों को मेट्रो का लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके बाद भी जब मेट्रो चली तो काफी धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ी।
विज्ञापन
ऐसे में यात्रियों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ा। ब्लू लाइन मेट्रो द्वारका सेक्टर-21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच चलती है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा कि अचानक हुई बारिश के चलते कुछ देर के लिए परेशानी हुई। लेकिन, कुछ देर बाद ही सेवाएं बहाल कर दी गई।
विज्ञापन