फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Passengers stood casually, but did not DTC bus

यात्री यूं ही खड़े रहे, लेकिन नहीं आईं डीटीसी की बसें

Mon, 11 May 2015 09:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 11 May 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
Passengers stood casually, but did not DTC bus

दिल्ली के मुडका में एक डीटीसी चालक की हुई हत्या के विरोध में सोमवार को हड़ताल के चलते यहां दिल्ली आने-जाने वाले यात्री काफी परेशान रहे। शहर में एक भी डीटीसी बस के दर्शन नहीं हुए। यात्रियों को अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि डीटीसी चालक की हत्या के विरोध में सोमवार को डीटीसी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। इसका औद्योगिक नगरी में भी व्यापक असर देखने को मिला। एनआईटी से सीधे दिल्ली जाने वाले यात्री दिनभर भटकते रहे।
विज्ञापन


एनआईटी बस अड्डा इंचार्ज तिलकराज शर्मा ने बताया कि आईएसबीटी से एनआईटी के लिए डीटीसी की 40 बसें आती-जाती हैं। सुबह 6:20 बजे से दोपहर 2:30 चलती हैं और दोपहर बाद 3:00 बजे से रात 10:30 बजे तक उक्त बसों का संचालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बसें एनआईटी से हार्डवेयर चौक, बाटा मोड़, अजरौंदा चौक, ओल्ड होते हुए बदरपुर बॉर्डर, आश्रम, सरायकाले खां होते हुए कश्मीरीगेट आईएसबीटी तक जाती हैं। यहां से प्रतिदिन करीब पांच से सात हजार यात्री डीटीसी बसों से दिल्ली आते-जाते हैं।


सोमवार को हड़ताल होने के कारण हरियाणा रोडवेज की 10 अतिरिक्त बसों को चलाया गया था। लगभग सभी बसें सुबह के वक्त भरकर दिल्ली गई थीं। दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के सहायक ट्रैफिक इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि हड़ताल का फरीदाबाद में भी व्यापक असर रहा है। यहां के दैनिक यात्रियों को दिल्ली जाने में असुविधा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed