फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Passengers Please note: you will get 'RO' Water in 1 rupies on station

अब स्टेशन पर 1 रूपए में मिलेगा 'RO' वॉटर

Tue, 23 Jun 2015 04:04 PM IST
Updated Tue, 23 Jun 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
Passengers Please note: you will get  'RO' Water in 1 rupies on station

रेलवे स्टेशनों पर अब आपको बोतल वाला पानी खरीदकर पीने की मजबूरी नहीं होगी। अगर एक गिलास पानी की प्यास है तो एक रुपये में बुझा सकते हैं। एक लीटर की बोतल 15 रुपये में खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी।

विज्ञापन


दरअसल जल्द ही रेलवे वाटर वेंडिंग मशीन लगाकर स्टेशनों पर पानी की बिक्री शुरू करने वाला है। रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्मों वाटर वेंडिंग मशीन लगाने का खाका तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


इस मशीन से रिवर्स ऑसमोसिस (आरओ) वाटर यात्रियों को पीने के लिए मिलेगा। अगर आपके पास बोतल है तो पानी कम कीमत पर ही मिल जाएगा। पांच लीटर आरओ वाटर 20 रुपये में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर आपको मिलेगा लाभ

Passengers Please note: you will get  'RO' Water in 1 rupies on station

बोतल नहीं है तो पांच लीटर के लिए पांच रुपये कंटेनर के लिए अतिरिक्त खर्च करने होंगे। रेलवे ने यह फैसला लिया है कि ए-1 और ए कैटेगरी वाले स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर कम से कम एक और दो वाटर वेंडिंग मशीन लगाई जाएं।


इसी तरह बी, सी, डी, ई कैटेगरी वाले स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर भी वेंडिंग मशीन लगेंगी। इन वेंडिंग मशीन से तीन सौ मिलीलीटर पानी यानी एक गिलास एक रुपये में मिलेगा।

रेल मंडल प्रबंधक अपने मंडल में वेंडिंग मशीन लगाने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार करेंगे। आईआरसीटीसी की देखरेख में वेंडिंग मशीन लगाई जाएंगी।

कितने रूपए में मिलेगा कितना पानी

Passengers Please note: you will get  'RO' Water in 1 rupies on station

पानी की मात्रा-------------कीमत-----------------------कंटेनर के साथ

-300 एमएल-------------1 रुपया---------------2 रुपये।
-आधा लीटर---------------3 रुपये---------------5 रुपये।
-एक लीटर-----------------5 रुपये---------------8 रुपये।
-दो लीटर-------------------8 रुपये---------------12 रुपये।
-पांच लीटर-----------------20 रुपये--------------25 रुपये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed