फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Partial improvement in the air of Delhi-NCR relief will remain for two days

मौसम का हाल : दिल्ली-एनसीआर की हवा में आंशिक सुधार, दो दिनों तक रहेगी राहत 

Mon, 22 Nov 2021 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Nov 2021 05:22 AM IST
सार

छह से 12 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाएं। प्रदूषकों को फैलने में मिली मदद। अगले दो दिनों में बढ़ेगी हवा की रफ्तार, कम होगा दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण।

विज्ञापन
Partial improvement in the air of Delhi-NCR relief will remain for two days
demo pic... - फोटो : PTI

विस्तार

पड़ोसी राज्यों से आने वाली तेज हवाओं के रूख से दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण छंट रहा है। हवा की तेज रफ्तार के कारण प्रदूषकों को दूर-दूर तक फैलने में मदद मिल रही है। इससे वायु गुणवत्ता में सुधार बना हुआ है। अगले 24 घंटे में हवा की रफ्तार बढ़ने और मिक्सिंग हाइट का साथ देने की वजह से औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक में और सुधार होने की संभावना है। 

विज्ञापन


सफर के मुताबिक, बीते सप्ताह से लगातार पराली जलने की घटनाओं में कमी हो रही है। इस वजह से पराली के धुएं से उत्पन्न होने वाले पीएम 2.5 की प्रदूषण में हिस्सेदारी न के बराबर बनी हुई है। बीते 24 घंटे में पड़ोसी राज्यों में 181 जगहों पर पराली जलने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। इससे प्रदूषण के हिस्से में आठ फीसदी हिस्सेदारी दर्ज की गई है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली तेज हवाओं के कारण प्रदूषक फैल रहे हैं। 
विज्ञापन


इस वजह से प्रदूषण का स्तर कम हो रहा है। दूसरी ओर दिल्ली के स्थानीय स्तर पर चलने वाली हवाएं भी तेज बनी हुई है। इससे स्थानीय स्तर पर होने वाले प्रदूषण का प्रभाव भी कम हो रहा है। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हवा की रफ्तार बढ़ने से और मिक्सिंग हाइट का साथ देने की वजह से प्रदूषण को कम होने में मदद मिलेगी। अगले दो दिनों तक हवा का स्तर खराब से बहुत खराब श्रेणी में बना रहेगा। रविवार को हवा में पीएम 10 का स्तर 301 व पीएम 2.5 का स्तर 188 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान(आईआईटीएम) के मुताबिक, रविवार को हवा की रफ्तार छह से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रिकॉर्ड की गई है। मिक्सिंग हाइट का स्तर एक हजार मीटर रहा। वहीं, वेंटिलेशन इंडेक्स छह हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया गया है। अगले 24 घंटे में मिक्सिंग हाइट 1100 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 10 हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड हो सकता है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, बीते एक दिन के मुकाबले दिल्ली के औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक में कमी आई है। रविवार को एक्यूआई 349 रहा जबकि एक दिन पहले यह 374 रहा था। हालांकि, सुबह 10 बजे दिल्ली का एक्यूआई 382 के साथ बहुत खराब श्रेणी के उच्चतम स्तर में पहुंच गया था। दोपहर में तेज हवाएं चलने और धूप खिलने के कारण प्रदूषकों को दूर-दूर तक फैलने में मदद मिली। एनसीआर में शामिल ग्रेटर नोएडा की हवा 298 एक्यूआई के साथ सबसे बेहतर रही है। गुरुग्राम का एक्यूआई 364, नोएडा का 322, गाजियाबाद का 319 व फरीदाबाद का 377 एक्यूआई रहा है।  

दिल्ली के पांच हॉटस्पॉट

  • जहांगीरपुरी
  • आश्रम रोड
  • अलीपुर
  • नरेला
  • बवाना


दिल्ली-एनसीआर के आंकड़े

  • दिल्ली- 349
  • फरीदाबाद-377
  • गाजियाबाद-319
  • ग्रेटर नोएडा-298
  • गुरुग्राम-364
  • नोएडा- 322\

दिल्ली की हवा ने बढ़ा दिए फेफड़ों में फाइब्रोसिस के मामले

दिल्ली में वायु प्रदूषण की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों में लगातार ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में वायु प्रदूषण की वजह से फेफड़ों में फाइब्रोसिस के मामले भी काफी तेजी से बढ़ने लगे हैं। 

डॉक्टरों का कहना है कि जिन लोगों को कोरोना संक्रमण हुआ और उनके फेफड़ों में संक्रमण का अधिक असर था। ऐसे लोगों में वायु प्रदूषण का नुकसान काफी अधिक देखने को मिल रहा है। अस्पतालों में पुरानी खांसी के हमलों, अस्थमा और वायुमार्ग के आसपास के ऊतकों की सूजन के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। 

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भी सांस की बीमारियों वाले रोगियों की लाइन लगनी शुरू हो गई है। एम्स के वरिष्ठ डॉ. अनंत मोहन ने बताया कि वायु प्रदूषण अब हर साल एक चलन हो रहा है। इस साल भी हम उन लोगों में लक्षणों के बिगड़ने के मामले भी देख सकते हैं जो कोविड -19 संक्रमण (फेफड़ों की भागीदारी के साथ) से पीड़ित थे। इनमें फेफड़े के फाइब्रोसिस जैसे गंभीर बीमारी भी देखने को मिल रही है। वायु प्रदूषण और कोविड की वजह से पिछले सालों की तुलना में श्वसन संबंधी बीमारियों वाले मरीजों की संख्या काफी बढ़ चुकी है। 

उन्होंने बताया कि इन मरीजों को समय रहते उपचार मिलना बहुत जरूरी है अन्यथा यह बीमारी जानलेवा भी साबित हो सकती है। उधर केंद्र सरकार के ही लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ  डॉक्टर राकेश बागड़ी का कहना है कि खतरनाक वायु प्रदूषण के कारण बच्चों में निमोनिया के लक्षण विकसित होने की संभावना अधिक होती है। वायु प्रदूषण बच्चों को उनके जीवन के विकास के चरण में नुकसान पहुंचाता है, जिससे आजीवन स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। 

डॉ राकेश ने कहा कि कम उम्र में वायु प्रदूषण के संपर्क में आने से फेफड़ों के विकास में बाधा आ सकती है, मस्तिष्क के विकास में बाधा आ सकती है और अस्थमा जैसी स्थितियों का खतरा बढ़ सकता है और निमोनिया का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सांस लेने में तकलीफ, निमोनिया, आंखों में संक्रमण और जलन जैसी सांस की समस्या बच्चों में सबसे आम लक्षण हैं और ऐसे बाल रोगियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। वहीं डॉ राजीव रंजन ने लोगों को सलाह दी है कि जितना संभव हो सके बच्चों को घर के अंदर रखना, उन्हें नियमित अंतराल पर पानी और अन्य तरल देना, घर के अंदर व्यायाम करना और मास्क का उपयोग करना कुछ निवारक उपाय हैं।

इस सप्ताह से बढ़ने लगेगा सर्दी का अहसास

मौसम के बदलते मिजाज के साथ मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ना शुरू हो गई है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिल रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज हुआ है। इस वजह से सुबह-शाम सर्दी का अधिक महसूस किया गया। इस सप्ताह से मौसम के और अधिक सर्द होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 9.8 डिग्री सेल्सियस  रहा। हवा में नमी का स्तर 34 से 93 फीसदी रहा। इस वजह से सुबह के समय सड़कों पर कोहरा छाया रहा। पालम व सफदरजंग हवाईअड्डों पर दृश्यता का स्तर कम रिकॉर्ड किया गया। दिनभर धूप खिली रहने से सर्दी से राहत रही। लेकिन, सूरज ढलते ही सर्द हवाएं महसूस की गई। लोग खुद के गर्म कपड़ों में छिपाते नजर आए। 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। सप्ताह के अंत तक पारा लुढ़केगा और सर्दी का अहसास बढ़ेगा। आने वाले दिनों में उत्तरी दिशा से आने वाली सर्द हवाएं दिल्ली की रातों को और सर्द बनाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed