फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parking system to go high-tech; EVs to get 50% discount on charges.

Delhi NCR News: पार्किंग व्यवस्था होगी हाईटेक, ईवी को शुल्क में मिलेगी 50% छूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
वाहन चालकों को डिजिटल माध्यम से खाली पार्किंग स्थलों की जानकारी मिलेगी
विज्ञापन

पार्किंग संचालन और निगरानी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से होगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को तकनीक आधारित बनाने की तैयारी है। परिषद ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को पार्किंग शुल्क में 50 फीसदी छूट देने के साथ इंटेलिजेंट इंटीग्रेटेड पार्किंग सिस्टम लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सोमवार को हुई परिषद की बैठक में कई अन्य विकास योजनाओं को भी स्वीकृति दी गई।
प्रस्तावित स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था में वाहन चालकों को डिजिटल माध्यम से खाली पार्किंग स्थलों की जानकारी मिलेगी। नेविगेशन सुविधा के जरिए वे सीधे संबंधित पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगे। मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म से पार्किंग की उपलब्धता देखने के साथ शुल्क का भुगतान भी किया जा सकेगा। पार्किंग संचालन और निगरानी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से होगी। भविष्य में नई तकनीकों और सुविधाओं को भी इस प्रणाली से जोड़ा जा सकेगा। एनडीएमसी के पार्किंग मैनेजमेंट सिस्टम विभाग के तहत संचालित पार्किंग स्थलों पर इलेक्ट्रिक वाहनों को शुल्क में 50 फीसदी छूट मिलेगी। परिषद का उद्देश्य ईवी को बढ़ावा देना और पेट्रोल-डीजल वाहनों पर निर्भरता कम करना है। इससे स्वच्छ परिवहन को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

63.52 करोड़ के पानी बकाये पर एलपीएससी में राहत
पानी के पुराने बिलों को लेकर भी एनडीएमसी ने उपभोक्ताओं को राहत दी है। अप्रैल 2026 तक परिषद का करीब 63.52 करोड़ रुपये पानी का बकाया था।। इसकी वसूली के लिए घरेलू और धोबी घाट के उपभोक्ताओं के लिए वन टाइम एमनेस्टी स्कीम को मंजूरी दी गई है। इसके तहत पुराने बकाये पर लगने वाले लेट पेमेंट सरचार्ज (एलपीएससी) में राहत दी जाएगी। योजना का उद्देश्य लंबे समय से लंबित भुगतान और विवादित बिलों के कारण अटकी वसूली को गति देना है। धोबी घाट के पानी शुल्क को भी तर्कसंगत किया गया है। इसके लिए पहले लागू 2.5 का मल्टीप्लिकेशन फैक्टर हटाने का फैसला हुआ है। सीवरेज शुल्क वॉल्यूमेट्रिक वाटर चार्ज का 60 फीसदी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनॉट प्लेस के सात सबवे में नए एस्केलेटर
कनॉट प्लेस के विभिन्न सबवे में बंद सात एस्केलेटर को नए एस्केलेटर से बदला जाएगा। वर्ष 2010 के पुनर्विकास के दौरान यहां 22 एस्केलेटर लगाए गए थे। इनमें जनपथ, गोपाल दास, केजी मार्ग, स्टेट्समैन हाउस और सुपर बाजार के सबवे शामिल हैं। लगातार इस्तेमाल और अधिक भीड़ के कारण सात एस्केलेटर बंद हो चुके हैं।
अंधेरे वाले स्थानों पर 18.26 करोड़ से रोशनी
एनडीएमसी क्षेत्र के अंधेरे स्थानों को रोशन करने के लिए छह, आठ और 11 मीटर ऊंचे ऑक्टागोनल यानी अष्टभुजाकार लाइट पोल लगाए जाएंगे। पोल की नींव, केबल और अर्थिंग सहित परियोजना पर 18.26 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे रात में सड़क और पैदल यात्रियों की आवाजाही को सुरक्षित बनाने का लक्ष्य है।

मोती बाग में परीक्षा केंद्र, सरोजिनी नगर में आयुष अस्पताल
मोती बाग के नवनिर्मित भवन में पालिका आदर्श परीक्षा केंद्र के नाम से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट सेंटर विकसित किया जाएगा। निजी एजेंसी अपने खर्च पर इसका विकास और संचालन करेगी। इसके बदले एनडीएमसी को राजस्व हिस्सेदारी के साथ न्यूनतम गारंटी वाला वार्षिक भुगतान मिलेगा। वहीं, सरोजिनी नगर में 50 बेड का आयुष हॉस्पिटल-कम-रिसर्च सेंटर बनाने को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। करीब 55 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली परियोजना एनडीएमसी और केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी में प्रस्तावित है। अंतिम लागत विस्तृत अनुमान और सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed