{"_id":"637875ae6905fa2b8013477a","slug":"parking-lot-fire-in-delhi-shakarpur-15-cars-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: दिल्ली के शकरपुर में पार्किंग में लगी आग, 15 कार जलीं, CCTV से होगा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: दिल्ली के शकरपुर में पार्किंग में लगी आग, 15 कार जलीं, CCTV से होगा खुलासा
Sat, 19 Nov 2022 11:50 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:50 AM IST
सार
राजधानी दिल्ली में शनिवार तड़के आग ने जमकर तांडव मचाया। शकरपुर स्थित एस-ब्लॉक में मैदान में बनी पार्किंग में खड़ी कारों में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में 15 गाड़ी आ गईं।
विज्ञापन
कारों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के शकरपुर स्थित एस-ब्लॉक में शनिवार तड़के करीब 5.09 बजे एक मैदान में बनी पार्किंग में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने एक के बाद एक 15 गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटे उठीं तो स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दी।
खबर मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग रेलवे लाइन के पास बनी पार्किंग में लगी थी। करीब एक घंटे बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आग कैसे लगी फिलहाल इसका पता नहीं लग सका है। पुलिस मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आग की वजहों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि सर्दी से बचने के लिए तड़के किसी ने आग जलाई होगी जिसकी वजह से कारों में आग लगी।