फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parking issue in Delhi Hauz Qazi area turns to communal fight Delhi Police intervenes

दिल्ली: हौजकाजी इलाके में दो समुदायों के बीच बवाल, मॉब लिंचिंग की अफवाह से फैला रोष

Mon, 01 Jul 2019 09:21 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 01 Jul 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
Parking issue in Delhi Hauz Qazi area turns to communal fight Delhi Police intervenes
delhi police

स्कूटी पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद सोशल मीडिया पर फैली अफवाह से रविवार रात हौजकाजी इलाके में दो समुदायों के बीच जमकर बवाल हुआ। सैकड़ों लोगों की भीड़ ने हौजकाजी थाने का घेराव कर लिया।

विज्ञापन


इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने पास ही स्थित एक धार्मिक स्थल पर पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। कुछ लोगों ने आधा दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन


सोमवार को भी दोनों और नारेबाजी होती रही। भीड़ ने कवरेज करने गए कुछ मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट कर उनके कैमरे तोड़ डाले। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में स्थानीय पुलिस के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वारदात पुरानी दिल्ली के लालकुंआ स्थित हमदर्द दवाखाने के पास गली चाबुक वाली में हुई। कारोबारी युवक आस मोहम्मद रात करीब 10 बजे अपनी स्कूटी संजीव गुप्ता की दुकान के सामने पार्क करने लगा।

इसका विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और फिर दोनों ओर से तीन-चार युवक वहां पहुंच गए और उनमें मारपीट भी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस संजीव व आस मोहम्मद को मेडिकल कराने के लिए थाने ले आई। 

मॉब लिंचिंग की अफवाह से फैला रोष

जानकारी के मुताबिक किसी ने व्हाट्सएप व फेसबुक पर अफवाह फैला दी कि एक समुदाय के युवक को भीड़ ने पीटा है। इसके बाद उस समुदाय के लोगों की भारी भीड़ थाने पहुंच गई और नारेबाजी करने लगी।  रात करीब 11 बजे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया।

करीब 12.30 बजे कुछ शरारती तत्वों ने पास ही स्थित धार्मिक स्थल पर पथराव कर दिया और तोड़फोड़ भी की। इसकी सूचना मिलते ही दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए उनमें पथराव होता रहा।

तड़के तीन बजे पुलिस ने सभी लोगों को समझा बुझाकर घर भेज दिया, लेकिन सोमवार सुबह कुछ लोगों ने एक अन्य धार्मिक स्थल के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद फिर से इलाके में तनाव के हालात बन गए।

पुलिस ने एहतियात के तौर पर दोनों समुदायों के मोहल्ले में बेरीकेडिंग कर दी। बावजूद इसके बवाल की कवरेज करने पहुंचे दो समाचार पत्रों के फोटोग्राफर के साथ मारपीट की गई। एक फोटोग्राफर का सिर फट गया और उसका कैमरा तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed