फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parking is not free in Ghaziabad.

गाजियाबाद में मुफ्त नहीं होगी पार्किंग

Thu, 02 Apr 2015 01:50 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 02 Apr 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
Parking is not free in Ghaziabad.

पार्किंग फ्री शहर का सपना देख रहे लोगों को अभी राहत नहीं मिलेगी। 31 मार्च को 48 पार्किंग के ठेके की अवधि खत्म हो गई हो, लेकिन यहां वसूली खत्म नहीं होगी।

विज्ञापन


नए ठेके छोड़े जाने तक नगर निगम पुराने ठेकेदारों को ही पार्किंग शुल्क लेने के लिए अधिकृत करेगा। इसकी एवज में ठेकेदारों से अतिरिक्त दिनों के लिए ठेके की रकम ली जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, नगर निगम ने कई पार्किंग ठेकों की अवधि 31 मार्च तक तय की थी। 27 मार्च को निगम के पार्किंग डिपार्टमेंट ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की। मगर अभी तक ठेके नहीं छोड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजर्व प्राइज ज्यादा होने से बढ़ेगी दिक्कत
निगम ने इस बार शाहदरा बार्डर समेत कई स्थानों पर पार्किंग के लिए रिजर्व प्राइज पहले से कई गुना बढ़ा दिया है। ऐसे में इन पार्किंग के लिए ठेकेदार मिलना मुश्किल हो सकता है। बीते साल भी निगम को 10-12 स्थानों के लिए ठेकेदार नहीं मिल सके थे।


पार्किंग फ्री की अफवाह पर लगाया विराम
मंगलवार को निगम में अफवाह शुरू हो गई कि नए ठेके न छोड़े जाने से  शहर में पार्किंग मुफ्त हो जाएगी। बुधवार को निगम अधिकारियों ने अफवाहों पर विराम लगा दिया। उनका कहना है कि बीते वर्ष की तरह शहर में पार्किंग मुफ्त नहीं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed