फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Parking for more than two hours in the parking space of Bangla Sahib will be fined

बंगला साहिब: लंगर के नाम पर कटेगी 200 रुपये की पर्ची, दो घंटे से ज्यादा पार्किंग करने पर जुर्माना

Sat, 18 Aug 2018 11:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 18 Aug 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Parking for more than two hours in the parking space of Bangla Sahib will be fined
फाइल फोटो

बंगला साहिब गुरुद्वारे में आने वाले श्रद्धालु यदि पार्किंग में अपनी कार या बाइक खड़ी करते हैं तो समय का ध्यान रखना होगा। गुरुद्वारा कमेटी ने निशुल्क पार्किंग में 2 घंटे से ज्यादा समय तक वाहन खड़ा करने पर जुर्माने का प्रावधान कर दिया। 

विज्ञापन


कमेटी के इस निर्णय से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दिल्ली अकाली दल ने इसे तुरंत रद्द करने की मांग की है। हाल ही में कमेटी ने पार्किंग के गेट पर बोर्ड लगा दिया कि 2 घंटे से ज्यादा समय तक वाहन खड़ा करने वाले को 200 रुपये बतौर लंगर के लिए पर्ची कटवानी होगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा 5 घंटे से ज्यादा वाहन खड़ा किया तो श्रद्धालु से 1,000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। आपत्ति जताते हुए शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इन्द्रमोहन ने कहा गुरु महाराज ने सभी धर्म के लोगों को बिना भेदभाव के गुरुद्वारों में आने व लंगर की परंपरा शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आने वाले श्रद्धालु घंटों गुरु प्रकाश के समक्ष कीर्तन सुनते हैं। इसके अलावा जूता घर में सेवा भी करते हैं। ऐसे श्रद्धालु पार्किंग में ही अपने वाहन खड़ा करते है। उन्होंने कहा कमेटी के इस निर्णय से गुरुद्वारे में आने वाले श्रद्धालु काफी परेशान है। 

इससे भक्तों का गुरुद्वारे में आने पर झुकाव भी कम होगा जबकि हमारी ड्यूटी है कि युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ा जाए। सिख इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी गुरुद्वारे में आने वाले श्रद्धालु से वाहन के नाम पर जुर्माना या लंगर के नाम पर वसूली की जाए। उन्होंने कमेटी अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके से इस निर्णय को तुरंत रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed