फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   parents in trouble as pvt schools demanding fee of six months

नर्सरी दाखिला : छह महीने की फीस एक साथ मांग रहे निजी स्कूल, अभिभावक परेशान

Sun, 10 Feb 2019 07:16 AM IST
संदीप भट्ट रश्मि शर्मा
रश्मि शर्मा Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 10 Feb 2019 07:16 AM IST
विज्ञापन
parents in trouble as pvt schools demanding fee of six months
nursery admission - फोटो : डेमो

निजी स्कूलों में नर्सरी में दाखिले को लेकर आवेदन से शुरू हुई परेशानी फीस जमा कराने तक कम होती नहीं दिख रही। सूची जारी होने के बाद अब फीस को लेकर स्कूलों के मनमाने रवैये ने अभिभावकों को परेशानी में डाल रखा है। 

विज्ञापन


कोई स्कूल छह माह की फीस एक साथ देने की बात कह रहा है, तो कोई दूसरी सूची में कहीं और दाखिला होने पर फीस वापस करने से मना कर रहा है, जबकि फीस रिफंड पॉलिसी के प्रावधान में तीन माह की फीस लेने का ही प्रावधान है। साथ ही फीस वापस करने से भी स्कूल मना नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन


एक अभिभावक ने बताया कि एक नामी स्कूल छह माह की फीस एक साथ मांग रहा है। उनका सवाल है कि क्या स्कूल एडवांस में फीस मांग सकता है। इस तरह से स्कूल उनसे तीन माह की फीस एडवांस में मांग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक स्कूल ने उन्हें दूसरी जगह दाखिला लेने पर पहली फीस वापस करने से मना कर दिया। कुछ स्कूल एक साथ फीस की कुल राशि बता रहे हैं, मसलन, 81260 या फिर 66000 या फिर 50000। अभिभावकों को यह पता नहीं चल रहा कि यह फीस किस मद में कितनी ली जा रही है। फीस को लेकर ऐसी शिकायतें किसी एक अभिभावक की नहीं, बल्कि काफी अभिभावक फीस को लेकर स्कूलों की मनमानी से परेशान हो रहे हैं।

एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम के प्रमुख सुमित वोहरा ने बताया कि उनके पास फीस को लेकर स्कूलों की मनमानी को लेकर अभिभावकों की काफी शिकायतें आ रही हैं। अभिभावक शिकायत कर रहे हैं कि स्कूल फीस में पारदर्शिता नहीं बरत रहे। वह कहते हैं कि सरकार की फीस रिफंड पॉलिसी में तीन माह की फीस लेने का प्रावधान है। वहीं निजी स्कूल दाखिला लेने के एक माह के अंदर फीस वापस करने से मना भी नहीं कर सकते हैं।   


फीस वापसी के नियम

यदि किसी स्कूल में दाखिला कराने के एक माह के भीतर अभिभावक अन्य जगह दाखिला लेने के लिए पहली वाली सीट छोड़ता है, तो उसकी एडमिशन फीस, रजिस्ट्रेशन फीस व एक माह की ट्यूशन फीस काटकर स्कूल बाकी फीस ही वापस करेगा। एक माह बाद यदि अभिभावक पहले वाली सीट छोड़ता है, तो स्कूल किसी प्रकार से फीस वापस करने के लिए बाध्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed