फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   parents asked modi ji to think about them in faridabad

मोदी जी, मन की नहीं...मां बाप की बात करिये...

Sun, 09 Apr 2017 06:01 PM IST
सिद्धार्थ शाह/अमर उजाला, फरीदाबाद
सिद्धार्थ शाह/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 09 Apr 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
parents asked modi ji to think about them in faridabad
पीेएम मोदी - फोटो : ANI

पीएम मोदी जी...मन की बात मत करिये, मां बाप की बात करिये। देश की बेटियों की बात करिये। सांसद विधायकों से बेटियों को गोद लेने की बात करिये। निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कुछ बोलिए....यह भारत के भविष्य का सवाल है, जिन्हें स्कूलों से निकाला जा रहा है।

विज्ञापन


फरीदाबाद के अभिभावकों ने यह बात दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कही। निजी स्कूलों की मनमानी पर सरकार की चुप्पी ने अभिभावकों को दिल्ली कूच करने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो पर चलने वाला कार्यक्रम मन की बात पूरे देश में लोकप्रिय है। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण किसान से लेकर महिला विद्यार्थी हर तबके की बात की जाती है, ऐसे में अभिभावक एसोसिएशन ने मन की बात के बजाय मां बाप की बात करने का सुझाव प्रधानमंत्री को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा पैरेट्स फोरम की जिला प्रधान सावित्री कोहली ने बताया कि निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वृद्धि के द्वारा अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री एक दिन मन की बात के बजाय माता पिता की बात करें, तो बहुत अच्छा होगा। यह विद्यार्थियों के भविष्य का सवाल है।


सरकार की चुप्पी ने निजी स्कूलों के हौंसले को बुलंद करने का काम किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा पिछले दिनों निजी स्कूलों के लिए दिए बयान एवं गुरुग्राम में अभिभावकों पर लाठीचार्ज की घटना के बाद से प्रदेश की जनता को काफी मायूसी झेलनी पड़ी। जिस पर सड़कों पर उतरने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed