फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Panic in greater noida.

सरेराह गोलीबारी से ग्रेटर नोएडा में दहशत

Tue, 02 Sep 2014 03:36 AM IST
Updated Tue, 02 Sep 2014 03:36 AM IST
विज्ञापन
Panic in greater noida.

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली के बिलासपुर कस्बे में चौकी के सामने सोमवार दोपहर छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद में सरेराह कई राउंड फायरिंग हुई जिससे कस्बे में दहशत फैल गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन चौकी के पास ही हुई घटना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बिलासपुर कस्बा स्थित एक कॉलेज में दो दिन पहले कनारसी और गिरधरपुर गांव के दो छात्र गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था लेकिन तब कॉलेज कर्मियों ने मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर एक गुट के कुछ छात्र बिलासपुर कस्बे में चौकी के पास खडे़ थे। उसी दौरान एक बाइक और कार में सवार होकर आए दूसरे गुट के करीब 10 छात्रों ने तमंचे से उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमला होते देख दूसरे गुट के छात्रों ने भागकर जान बचाई। बाजार में व्यापारियों ने दुकानों के शटर बंद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के समय बिलासपुर चौकी में बैठे पुलिसकर्मी फायरिंग की आवाज सुनकर भी बाहर नहीं आए। जब दनकौर पुलिस को सूचना दी तो वहां से एक पीसीआर भेजी गई और उसके सायरन को सुनकर ही हमलावर भागे।

ट्रेन की चपेट में आने से गई युवक की जान

Panic in greater noida.

नोएडा के दादरी रेलवे फाटक बंद होने के बाद भी क्रॉसिंग पार करने के दौरान मगध एक्सप्रेस के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे दिल्ली की ओर से आ रही मगध एक्सप्रेस को निकालने के लिए दादरी क्रॉसिंग पर फाटक बंद किया गया था। इसी दौरान ग्रेटर नोएडा की तरफ  से बाइक पर सवार 26 वर्षीय एक युवक जल्दबाजी के चक्कर में बंद फाटक के नीचे से बाइक निकाल कर ट्रैक पार करने लगा।

लेकिन बाइक पटरी के बीच में ही ट्रेन की चपेट में आ गई और उसके परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार को काटती हुई रेल थोड़ी दूर जाकर रुक गई। लगभग दस मिनट तक रुकने के बाद ट्रेन चली गई।

उधर, हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान कानपुर निवासी विकास पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है। हादसे की सूचना विकास के परिजनों को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed