फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Panic erupts after fire breaks out in four-storey building, 8 rescued

Delhi NCR News: सीढ़ियां धुएं से घिरीं, बालकनियों से मदद की गुहार, झटपट पहुंची दमकल ने बचाई आठ की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पॉश एरिया न्यू फ्रेंड्स कालोनी की इमारत में आग लगने से मालवीय नगर हादसे की तरह ऊपर की मंजिलों पर फंस गए थे लोग
विज्ञापन

दोपहर का वक्त होने से खाली रोड़ मिलने से दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर तुरंत पहुंची, सभी को सामने की ओर से सीढ़ी लगाकर सुरक्षित निकाला
दो पपी की हो गई मौत, पहली मंजिल पर लगे एसी में आग लगने के बाद फैली आग
देर होती तो हो सकता था बड़ा हादसा, घर का सामान जला, पुलिस कर रही छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मालवीय नगर अग्निकांड की भयावह तस्वीरें अभी लोगों के जेहन से धुंधली भी नहीं हुई थीं कि रविवार दोपहर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक चार मंजिला इमारत में आग लगने से वैसा ही खौफनाक मंजर पैदा हो गया। आग लगते ही सीढ़ियां धुएं से भर गईं और ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोग बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलने के कारण फंस गए। बालकनियों और खिड़कियों पर पहुंचे लोगों ने मदद के लिए गुहार लगानी शुरू कर दी। सूचना पर फौरन पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियां ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कर लोगों को सुरक्षित निकाला। समय रहते राहत कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि ऊपरी मंजिल पर मौजूद दो पपी (डॉगी के बच्चे) की धुएं की चपेट में आकर मौत हो गई। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि पहली मंजिल से एसी में आग लगने के बाद इमारत में आग फैली।
रविवार दोपहर चार मंजिला भवन में आग लगते ही लोगों ने मदद की गुहार लगानी शुरू कर दी। पड़ोसियों ने शोर सुनकर फौरन सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। गनीमत रही कि दोपहर को ट्रैफिक नहीं होने के कारण चंद मिनटों में दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। फौरान रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दमकल कर्मियों ने इमारत की सामने की ओर से सीढ़ी लगाकर चार नाबालिग व दो महिलाओं समेत कुल आठ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। हादसे में पहली मंजिल पर रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। धुएं के कारण पूरी इमारत को नुकसान पहुंचा है। न्यू फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली फायर सर्विस के डिप्टी चीफ एके मलिक ने बताया कि उनकी टीम को रविवार दोपहर 3.39 बजे खबर मिली कि सी-600, न्यू फ्रेंड्स कालोनी की चार मंजिला इमारत में आग लग गई है। ऊपर कुछ और लोग फंस गए हैं। आश्रम के अलावा दूसरे दमकल केंद्रों से तुरंत छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। शुरुआत में दो गाड़ी 6 मिनट के भीतर पहुंच गईं। आग से जीने के रास्ता बंद हो गया था। दूसरी और तीसरी मंजिल की बालकनी पर खड़े लोग मदद की गुहार लगा रहे थे। दमकल कर्मियों ने फौरन सीढ़ी लगाकर दूसरी मंजिल से रोशन (17), सूरज (14) और बबली (45) को सुरक्षित निकाल लिया। तीसरी मंजिल से यूसुफ (55), फरहा (48), रहीमा (16), यामीन (8) और जैनब (38) को सुरक्षित निकाला गया। बाद में दमकल की गाड़ियां ने आग पर काबू पाया। 4.05 बजे आग को पूरी तरह बुझा लिया गया था। आग पहली मंजिल के एसी में आग लगने के बाद लगी। पुलिस हादसे की वजहों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed