फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Palam 360 Khap started Save Village Country Yatra

Delhi : पालम 360 खाप ने शुरू की गांव-देहात बचाओ यात्रा, समस्याएं न सुलझीं तो चुनाव बहिष्कार करेंगे गांव वाले

Mon, 14 Oct 2024 02:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 14 Oct 2024 02:30 AM IST
सार

इसका नेतृत्व कर रहे खाप के प्रधान चौ. सुरेंद्र सोलंकी ने बताया कि पहले दिन 15 गांवों में यात्रा पहुंची। सभी 360 गांवों में यात्रा जाएगी। ग्रामीणों की मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
Palam 360 Khap started Save Village Country Yatra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पालम 360 खाप ने रविवार से गांव देहात बचाओ यात्रा की शुरुआत की। इसका नेतृत्व कर रहे खाप के प्रधान चौ. सुरेंद्र सोलंकी ने बताया कि पहले दिन 15 गांवों में यात्रा पहुंची। सभी 360 गांवों में यात्रा जाएगी। ग्रामीणों की मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन


यात्रा की शुरुआत मंगोलपुर कलां गांव से हुई और 13 गांवों से गुजरने के बाद पीतमपुरा गांव में समापन हुआ। सोलंकी ने कहा कि ग्रामीण वर्षों से उपेक्षा का सामना कर रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने समस्याओं के समाधान, हक व अधिकारों के लिए कमर कस ली है। 
विज्ञापन


अगर सरकार जल्द ही मांगों का समाधान नहीं करेगी तो इसका असर आगामी चुनाव में दिखेगा। ग्रामीण किसी भी राजनीतिक दल को गांव में प्रचार करने की इजाजत नहीं देंगे। इस मौके पर धारा सिंह, सुरेश शौकीन, राजपाल शौकीन, आजाद सिंह, गौरव, टीकराम, हवा सिंह, मास्टर जगबीर सिंह, सुभाष, संदीप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed