फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pakistan terrorist planning attack in pm modi rally of ramlila maidan Delhi agencies on alert

पाकिस्तान में बैठे आतंकी रच रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी पर हमले की साजिश, ऐसे हो सकता है हमला

Sat, 21 Dec 2019 06:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 21 Dec 2019 06:00 PM IST
सार

-पाकिस्तान में बैठे आतंकी रच रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की साजिश
-खुफिया एजेंसियों ने एसपीजी और दिल्ली पुलिस को दी हमले की आशंका की जानकारी
-रैली के दौरान भीड़ में घुसकर कर सकते हैं आतंकी हमला, सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी

विज्ञापन
Pakistan terrorist planning attack in pm modi rally of ramlila maidan Delhi agencies on alert
- फोटो : जी पाल

विस्तार

केंद्र सरकार के हालिया फैसलों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठनों के टारगेट पर हैं। खुफिया एजेंसियों ने एसपीजी और दिल्ली पुलिस को इनपुट दिया है कि रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री की धन्यवाद रैली के दौरान आतंकी भीड़ में घुसकर उन पर हमला कर सकते हैं।

विज्ञापन


इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस के अलावा सभी सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। खुफिया एजेंसियों का कहना है कि जैश-ए-मोहम्मद ने कुछ लड़कों को दिल्ली भेज भी दिया है। इसको लेकर पूरी राजधानी में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने इनपुट मिलने के बाद राजधानी में तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है। जगह-जगह बैरीकेड लगाकर वाहनों की तलाशी ली जा रही है।

Pakistan terrorist planning attack in pm modi rally of ramlila maidan Delhi agencies on alert
pm modi rally - फोटो : जी पाल

खुफिया एजेंसियों के मिले इनपुट में बताया गया है कि नागरिकता संशोधन कानून, रामजन्म भूमि को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले, कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने के बाद आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं।

पाक में बैठे आतंकी संगठन लगातार प्रधानमंत्री व गृहमंत्री अमित शाह को निशाना बनाने की फिराक में हैं। फिलहाल ताजा इनपुट में पता चला है कि जैश ने अपने कुछ गुर्गे दिल्ली भेज दिए हैं।

वह प्रधानमंत्री की रैली में घुसकर उन पर हमला कर सकते हैं। लश्कर-ए-तैयबा भी इसी तरह के हमले की फिराक में हैं। इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए हैं।

Pakistan terrorist planning attack in pm modi rally of ramlila maidan Delhi agencies on alert
pm modi rally - फोटो : जी पाल

रविवार को आयोजित होने वाली रैली में प्रधानमंत्री के अलावा एनडीए सरकार से जुड़े अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे रामलीला मैदान और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed