फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pakistan high commission security increased in channkya puri

चाणक्यपुरी में पाकिस्तान उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ाई, भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात 

Fri, 01 Mar 2019 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Mar 2019 06:17 AM IST
विज्ञापन
pakistan high commission security increased in channkya puri
पाकिस्तान - फोटो : social media

चाणक्यपुरी इलाके में पाकिस्तान उच्चायोग की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।  चारों तरफ से बेरीकेड लगाए गए हैं।  गहन तलाशी के बाद ही किसी को पाकिस्तान उच्चायोग की तरफ जाने दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


नई दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पाकिस्तान उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ाने की पुष्टि की है।  इसके अलावा सभी देशों की एंबेसियों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

दरअसल,  इस समय भारत व पाकिस्तान दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। एयर सर्जिकल स्ट्राइक के बदले में पाकिस्तान ने लड़ाकू विमान से हमला करने की कोशिश की थी। इसके अलावा एयर विंग कमांडर अभिनंदन भी पाकिस्तान के कब्जे में है। इस कारण देश के लोगों में गुस्सा भरा हुआ है।   
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस को इनपुट्स मिले हैं कि गुस्साए लोग पाकिस्तान उच्चायोग पर हुड़दंग कर सकते हैं। इसे देखते हुए पाकिस्तान उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ाई गई है। उच्चायोग के सामने दिल्ली पुलिस की क्यूआरटी के अलावा चारों तरफ बेरिकेड लगाए गए हैं। क्यूआरटी में पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी भी तैनात हैं।  एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच के पुलिसकर्मी भी नजर बनाए हुए है। उच्चायोग के सामने स्थित शांति पथ मार्ग पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कई बार इस मार्ग को बंद कर दिया गया है। 


पाकिस्तान उच्चायोग के सामने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए 

पाकिस्तान उच्चायोग के सामने बृहस्पतिवार को काफी संख्या में लोग पहुंच गए। वे काफी गुस्से में थे । लोगों ने भारत जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। उच्चायोग के सामने पाकिस्तान के झंडे भी जलाए। हालांकि पुलिस ने लोगों को शांति पथ से समझा-बुझाकर वापस भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed