{"_id":"58a46d0f4f1c1b5f7ed86346","slug":"pakistan-girl-liver-transplant-in-noida-fortis-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से आई बच्ची का भारत में हुआ इलाज, शहरवालों ने की छह लाख रुपये की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से आई बच्ची का भारत में हुआ इलाज, शहरवालों ने की छह लाख रुपये की मदद
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 16 Feb 2017 04:38 PM IST
सार
पहले भारत आने का डर था
अब जाने की इच्छा नहीं
या
जन्नत के फूल को मिली नई जिंदगी
- फोर्टिस अस्पताल में सात साल की पाकिस्तानी बच्ची का हुआ लिवर ट्रांसप्लांट
- इलाज के लिए छह लाख रुपये की नोएडा में हुई मदद, कुल 16 लाख लगे
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में सात साल की पाकिस्तानी बच्ची अनाबिया (जन्नत का फूल) का लिवर ट्रांसप्लांट किया गया है। परिजनों का कहना है कि जब ऑपरेशन के लिए उन्होंने भारत आने का इरादा किया तो वहां के लोगों ने काफी डराया, लेकिन यहां आकर जो प्यार और मदद मिली, उससे अब वापस जाने की इच्छा नहीं है।
विज्ञापन
बुधवार को अस्पताल में हुई प्रेस वार्ता में परिजनों ने यह बात कहीं। बच्ची के अब्बू मंसूर हुसैन पाकिस्तान के हैदराबाद में एक जनरल स्टोर चलाते हैं। अम्मी शाइस्ता मंसूर गृहिणी हैं। शाइस्ता ने बताया कि पाकिस्तान में लिवर ट्रांसप्लांट होते हैं, लेकिन सफल होने की गुंजाइश कम ही रहती है।
विज्ञापन
दो साल पहले अस्पताल के लिवर ट्रांसप्लांट कार्यक्रम के प्रमुख डॉ. विवेक विज और टीम ने पाकिस्तान में आउट स्टेशन ओपीडी लगाई थी। अनाबिया जन्म से ही पेट दर्द से पीड़ित थी। जांच के बाद डॉक्टर ने लिवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी। इलाज में 16 लाख का खर्चा था, जिसमें छह लाख की रियायत इस अस्पताल से मिली।
विज्ञापन
इसके अलावा दस लाख में काफी मदद हैदराबाद की फहाद फाउंडेशन ने दी। उन्होंने बताया कि भारत आने के वक्त वहां लोगों ने यहां पाकिस्तानियों के लिए अच्छा माहौल न बताते हुए डराया, लेकिन यहां जो प्यार और मदद मिली, उससे बिल्कुल नहीं लगा कि दूसरे देश में हैं।
शाहरुख और करीना हैं पसंद
पिता ने दिया दान : डॉ. विज ने बताया कि अनाबिया का 13 जनवरी को लिवर ट्रांसप्लांट किया गया है, जिसमें बच्चे के पिता ने अपने लिवर का हिस्सा दान किया है। बच्ची प्राइमरी हॉइपरऑक्सेलेरिया टाइप वन से पीड़ित थी। इसमें गुर्दे में दोतरफा पथरी विकसित हो जाती है। यह एक कमी के कारण होता है, जिसे लिवर में अलनाइन गलायोक्सलेट एमिनोट्रांस्फरेज कहते हैं। लीवर ट्रांसप्लांट के बाद पथरी गुर्दे से अपने आप ही गलकर निकल जाती है। फिलहाल, बच्ची अब स्वस्थ है।
अनाबिया ने बताया कि उन्हें हीरो में शाहरुख खान और हीरोइन में करीना कपूर पसंद हैं। परिजनों ने बताया कि पाकिस्तान में सबसे ज्यादा भारतीय फिल्में देखी जाती हैं। वहां बॉलीवुड के सभी कलाकारों के प्रशंसक हैं। भारतीय टीवी चैनल खास पसंद हैं।
अनाबिया का अर्थ जन्नत का फूल होता है। डॉक्टरों ने जन्नत का फूल बचा लिया। मुझे खुशी है। - मंसूर हुसैन, बच्ची के पिता
अनाबिया ने बताया कि उन्हें हीरो में शाहरुख खान और हीरोइन में करीना कपूर पसंद हैं। परिजनों ने बताया कि पाकिस्तान में सबसे ज्यादा भारतीय फिल्में देखी जाती हैं। वहां बॉलीवुड के सभी कलाकारों के प्रशंसक हैं। भारतीय टीवी चैनल खास पसंद हैं।
अनाबिया का अर्थ जन्नत का फूल होता है। डॉक्टरों ने जन्नत का फूल बचा लिया। मुझे खुशी है। - मंसूर हुसैन, बच्ची के पिता