फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pak spy used to girl money and black mailing to got info from indian officers

पाक जासूस का खुलासा: पहले प्यार, फिर पैसा और बाद में ब्लैकमेल कर भारतीय अधिकारियों से लेते जानकारी

Sat, 05 Nov 2016 12:13 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Nov 2016 12:13 AM IST
सार

जासूसी रैकेट मामला :-
‘बीएसएफ पोस्ट की जानकारी पाक जा चुकी हैं’
-
- अब पाक एंबेसी पर आत्मघाती हमला करना चाहता है सांसद का पीए
 

विज्ञापन
pak spy used to girl money and black mailing to got info from indian officers

विस्तार

गुजरात व राजस्थान में भारत-पाक बॉर्डर पर बनी बीएसएफ की ज्यादातर पोस्ट की जानकारी पाकिस्तान जा चुकी हैे। भारत-पाक बॉर्डर पर बीएसएफ व सेना की कितनी पोस्ट हैं, कितने जवान तैनात हैं, कौनसी रेजीमेंट कहां तैनात और कौन-कौन अधिकारी तैनात हैं आदि जानकारी जासूसी रैकेट के आरोपी पाकिस्तान पहुंचा चुके हैं।
विज्ञापन


ये खुलासा दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में शोएब हसन ने किया है। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद मुनव्वर सलीम का निजी सहायक फरहत खान पाक एंबेसी पर आत्मघाती हमला करना चाहता है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शोएब व मौलाना रमजान के कब्जे से बीएसएफ के उन जवानों की काफी लंबी सूची मिली तो बीएसएफ से वीआरएस ले चुके हैं। आरोपी वीआरएस लेने वाले जवानों से संपर्क साधते और पैसे आदि का लालच देकर उनसे गुप्त जानकारी हासिल करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों से पूछताछ के बाद गोपनीय जानकारी देने वाले जवानों की पहचान करने में लगी हुई है। दूसरी तरफ सांसद के पीए फरहत खान ने बताया कि शुरुआत में पाक एंबेसी से कुछ लोग उसके पास मिठाई आदि देने आए थे। 

बदनामी के डर से देता रहा गोपनीय जानकारी

pak spy used to girl money and black mailing to got info from indian officers
spy - फोटो : demo pic
जान-पहचान बढ़ने पर पाक एंबेसी उसके जानकारों को वीजा आदि बनवाने में सहायता करने लगी। इसके बाद फरहत खान को पैसे का लालच देकर गुप्त जानकारी ली जाने लगी।
फरहत ने पूछताछ में बताया कि वह बीच में जासूसी का काम बंद करना चाहता था।

मगर पाक एंबेसी के अधिकारी उसे ब्लैकमेल करने लगे। बदनामी के डर से वह जानकारी गोपनीय जानकारी व दस्तावेज देता रहा। वह करीब चार सांसदों का पीए रह चुका है। वह संसद सत्र के दौरान गृह व रक्षा मंत्रालय के कागजात संसद में पेश होने से पहले पाक एंबेसी में पहुंचा देता था।

फरहत खान का कहना है कि वह पाक एंबेसी में आत्मघाती हमला करना चाहता है, ताकि वह दिखा सके कि वह देशभक्त है। वह बदला लेने के लिए भी ऐसा करना चाहता है। दिल्ली पुलिस एक टीम ने जोधपुर, राजस्थान में शोएब के घर पर छापेमारी की है। उसके घर पर पुलिस को कोई भी गोपनीय दस्तावेज नहीं मिला है। शोएब के घर पर उसका छोटा भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed