फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pak India every nefarious act would retort: Dharmendra Pradhan

पाक की हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देगा भारत : धर्मेंद्र प्रधान 

Sat, 01 Oct 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 01 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Pak India every nefarious act would retort: Dharmendra Pradhan
नोएडा पहुंचे केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला

उड़ी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान को घर में घुसकर करारा जवाब दिया है। भारत आगे भी पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देगा। 

विज्ञापन


यह बात पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कही। वे मिर्जापुर गांव में आयोजित प्रधानमंत्री उज्जवला कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


दोनों मंत्रियों ने एक बार फिर भरोसा दिलाया कि जेवर में एयरपोर्ट बनना तय है।धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा के भीतर घुसकर आठ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना और केंद्र सरकार पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। केंद्र सरकार अनेक योजनाओं के माध्यम से गरीब एवं किसानों के हित में काम कर रही है।

इस मौके पर उन्होंने पात्र महिलाओं को गैस कनेक्शन एवं संबंधित उपकरण वितरित किए। गौतमबुद्ध नगर से सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी गई। 

इस अवसर पर डॉ. महेश शर्मा ने एक माह का वेतन प्रधानमंत्री उज्जवला प्लस योजना में गरीबों के सहयोग के लिए दिया। डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने योजनाओं में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाते हुए उनका सीधा लाभ जनता तक पहुंचाया है। 


गैस की कालाबाजारी पूरी तरह से रोकी गई है। अब सब्सिडी सीधे खाते में जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए सपा सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed