Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Paintings depicting Chhath Puja

Delhi NCR News: हाथी घाट पर छठ पूजा की चित्रकला बनी आकर्षण का केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
-बिहार के युवा चित्रकारों ने अनेक रंगों से उकेरी छठ महापर्व की छटा, सांस्कृतिक परंपरा को किया उजागर
विज्ञापन


अदिती झा
नई दिल्ली। छठ महापर्व की संस्कृति और परंपरा को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से हाथी घाट कहे जाने वाले आईटीओ घाट पर आकर्षक चित्रकला बनाई गई है। इसके माध्यम से छठ पूजा की खुबसूरती, धार्मिक आस्था और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को दर्शाया गया है। घाट की दीवारों पर बनाई गई रंग-बिरंगी तस्वीरें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।


दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले छात्रों ने इस आकर्षक चित्रकला को तैयार किया है, इनमें अधिकांश छात्र बिहार के रहने वाले हैं। युवा कलाकारों ने करीब 12 से 13 दिनों की मेहनत से दीवारों पर छठ महापर्व से जुड़े अलग-अलग दृश्य उकेरे हैं। चित्रों में व्रत करने वाली महिलाएं, सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा, पूजा की सामग्री और घाट का दृश्य बेहद खुबसूरती से दिखाया गया है। पीले, लाल और नारंगी रंगों के इस्तेमाल से पूरी चित्रकला को छठ के उत्सवी माहौल में रंग दिया गया है।
विज्ञापन



छठ पूजा समिति दिल्ली प्रदेश की आयोजकों के अनुसार, इस चित्रकला को बनाने का मुख्य उद्देश्य छठ पूजा से पहले ही घाट पर ऐसा माहौल तैयार करना है, जिससे लोगों को छठ महापर्व का एहसास हो सके। दिल्ली में रहने वाले दूसरे राज्यों के लोग भी बिहार के इस प्रमुख त्योहार और इसकी परंपराओं के बारे में जान सकें। चित्रों के जरिए उन्हें छठ पूजा की महत्ता और इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं को समझने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट:
इस आकर्षक चित्रकला को दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने तैयार किया है। पिछले कई वर्षों में पहली बार यहां इस तरह की भव्य चित्रकला बनाई गई है। इसे बनाने के पीछे हमारा मुख्य उद्देश्य छठ महापर्व की महत्ता और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को अन्य राज्यों के लोगों तक पहुंचाना है।

--- परविंदर मिश्रा, सदस्य (छठ पूजा समिति दिल्ली प्रदेश)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed