{"_id":"586fac384f1c1b4436159ccd","slug":"painful-trola-crushed-three-youths-riding-the-bike-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक : ट्राला ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक : ट्राला ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 06 Jan 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दोहा चौक के समीप तूड़ी से भरे ट्राला ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्राला को अपने कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतकों के शवाें का अल-आफिया अस्पताल में पंचनामा करवाकर उनके परिजनों को पुलिस ने सौंप दिया है। यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात को हुई।
विज्ञापन
राजस्थान के अलवर जिले के नौगांव थाना अंतर्गत गांव हाजीपुर के तीन दोस्त आरिफ (22), राशिद (26), जमशेद (27) बृहस्पतिवार रात को फिरोजपुर झिरका से काम कर अपने गांव हाजीपुर जा रहे थे। गुड़गांव-अलवर रोड पर दोहा चौक से थोड़ा आगे निकलने के बाद तूड़ी से भरे ट्राला ने इस बाइक को टक्कर मार दी। इस वजह से तीनों दोस्तों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
इस दुर्घटना के बाद गुड़गांव-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया। आसपास के गांवों के सैकड़ाें लोग घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए। सूचना मिलने पर थाना प्रबंधक रतनलाल घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने जाम खुलवाने के साथ-साथ तीनों युवकों के शवों को पंचनामा के लिए अल-आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भिजवाया। शुक्रवार को इन युवकों का पंचनामा होने के बाद इनके शवों को पुलिस ने इनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हारुन निवासी हाजीपुर के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दावा किया कि ट्राला के चालक को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं घटना के बाद हाजीपुर गांव में मातम छा गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हारुन के बयान पर ट्राला के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीनों युवकों के शवों का पंचनामा करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। ट्राला को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। चालक को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रतनलाल थाना प्रबंधक, फिरोजपुर झिरका।