फिल्म पद्मावत को रिलीज न करने की आग बुधवार दोपहर को गुरुग्राम पहुंच गई। सोहना रोड पर भोंडसी में नकाबपोश उपद्रवियों ने हरियाणा रोडवेज की बस में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। इसके साथ ही हाईवे को जाम कर दिया। इसकी सूचना जब पुलिस और दमकल को मिली तो दोनों ही मौके पर पहुंच गए।
2 of 11
gurugram bus burnt
- फोटो : सुदर्शन झा
यहां नकाबपोशों ने पुलिस व दमकल पर पथराव कर दिया। इस पथराव में यहां से गुजर रही एक निजी स्कूल की बस (जीडी गोयनका स्कूल) चपेट में आ गई, जिसमें बैठे दो स्कूल छात्र घायल हो गए। अन्य बच्चे जान के बचाने के लिए सीट के नीचे छुप गए थे। इसमें करीब दो दर्जन से अधिक बच्चे थे।
3 of 11
gurugram bus burnt
- फोटो : सुदर्शन झा
पुलिस ने किसी तरह से उपद्रवियों को मौके से खदेड़ा और बस की आग बुझाकर उसे साइड लगवाया। जिसके बाद यहां ट्रैफिक को सुचारू किया जा सका। राजपूत करणी सेना फिल्म पद्मावत का विरोध कर रही है। इसी विरोध के चलते बुधवार दोपहर को कुछ नकाबपोश युवक सोहना रोड पर भोंडसी में माता सती मंदिर के पास एकत्र हुए।
4 of 11
gurugram bus burnt
- फोटो : सुदर्शन झा
यहां उन्होंने फिल्म पद्मावत का विरोध करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। गुरुग्राम से सोहना की ओर जा रही हरियाणा रोडवेज के पलवल डिपो की बस को रुकवा दिया। इसमें बैठी सवारियों को जबरन नीचे उतारकर बस में तोड़फोड़ की। इस दौरान उपद्रवियों ने हाथ में लिए पेट्रोल बम को बस पर फेंककर आग लगा दी।
5 of 11
gurugram bus burnt
- फोटो : सुदर्शन झा
बस में आग लगाने व हाईवे जाम करने की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। दमकल व पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उपद्रवी उन्हें देखकर और भड़क गए और पथराव कर दिया। छात्रों के घायल होने की सूचना परिजनों को व स्कूल प्रबंधन को दी गई।