फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब देर रात हुए धमाके से हिलने लगे लोगों के घर, सड़कों पर पहुंचे तो पता चला कि...

Wed, 24 Jan 2018 06:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Jan 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
explosion in 150 feet long tunnel in delhi shakes dwarka houses know all about it
tunnel in delhi

द‌िल्ली के द्वारका में मंगलवार रात एक तेज धमाका हुआ ज‌िससे आसपास के लोगों के घर तक ह‌िल गए। घबराए लोग जब सड़कों पर उतर आए तो पता चला क‌ि..

explosion in 150 feet long tunnel in delhi shakes dwarka houses know all about it
tunnel in delhi

दरअसल दिल्ली के द्वारका में इंडियन ऑयल की भूमिगत जा रही पाइल लाइन से पेट्रोल चुराते वक्त मंगलवार को भारी ब्लास्ट हुआ जिसके बाद पिछले 2-3 महीने से चल रही शातिर चोरों की योजना की पोल खुल गई। इन चोरों ने 150 फुट लंबी और 2.5 फुट चौड़ी सुरंग बनाकर पेट्रोल पाइपलाइन से पाइप जोड़ रखा था जिससे वह पेट्रोलिम ऑयल की चोरी कर रहे थे। जिसके चलते मंगलवार रात पेट्रोलियम गैस का गुबार निकला और भीषण ब्लास्ट हुआ जिससे आसपास के मकान तक हिल गए।

explosion in 150 feet long tunnel in delhi shakes dwarka houses know all about it
tunnel in delhi

​धमाके के बाद लोग घबरा कर अपने-अपने घरों से बाहर निकल और प‌ुलिस को ‌फोन किया। सूचना पाते ही पुलिस वहां पहुंची। पुलिस के साथ-साथ ही क्राइम टीम, बम निरोधी दस्ता और डॉग स्क्वायड भी पहुंचा। बाद में इंडियन ऑयल विभाग को भी सूचना दी गई, जिसके बाद उसके आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच कर रही द्वारका पुलिस के अनुसार मामले में पांच आरोपी थे, जिसमें से एक को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस उसे इस मामले का मास्टरमाइंड बता रही है। उसका नाम जुबैर है। जबकि 4 अन्य आरोपी फरार हो गए, जिनका पता लगाने की कोशिश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
explosion in 150 feet long tunnel in delhi shakes dwarka houses know all about it
tunnel in delhi

द्वारका, एनएसआईटी कालेज के पास सूरज विहार, इलाके में भूमिगत जा रही इंडियन ऑयल की पाइप लाइन में छेद करके पेट्रोल चोरी करने का काम पिछले दो-तीन दिन से चल रहा था। मंगलवार को पेट्रोल चोरी के बाद सभी चोर सुरंग का मुंह बंद कर चले गए थे जिसके बाद वहां गैस बनी और ब्लास्ट हो गया। गनीमत ये रही कि उस वक्त वहां को मौजूद नहीं था वरना उसकी जान भी जा सकती थी। मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले मथुरा में तेल पाइप लाइन से पट्रोलियम पदार्थों की कई बार चोरी पकड़ी गई है।

विज्ञापन
explosion in 150 feet long tunnel in delhi shakes dwarka houses know all about it
tunnel in delhi

वहीं बीते 2016 में दिल्ली के उत्तम नगर में भी धरती के अंदर से सुरंग बना कर पेट्रोलियम पदार्थ की चोरी का खुलासा हुआ था। और उसी के लगभग सात महीने बाद दिल्ली के मुंडका इलाके में भी सुरंग बनाकर तेल की चोरी का खुलासा हुआ था। वहीं भारत सरकार का यह उपक्रम इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड की भूमिगत पाइपलान बिजवासन से पानीपत तक जाती है। यही पाइपलाइन द्वारका इलाके से जा रही है। जहां मंगलवार देर रात इंडियन ऑयल की इसी पाइपलाइन के पास के एक प्लॉट में भीषण धमाका हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed