फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   padma vibhushan 2023 Akhilesh Yadav receive Mulayam Singh Yadav s Padma Vibhushan from President Draupadi Murm

UP: मुलायम सिंह यादव को मिला मरणोपरांत पद्म विभूषण, राष्ट्रपति के हाथों अखिलेश यादव ने ग्रहण किया सम्मान

Wed, 05 Apr 2023 07:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 05 Apr 2023 07:15 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा यह सम्मान नेता जी के बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ग्रहण किया। राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
padma vibhushan 2023 Akhilesh Yadav receive Mulayam Singh Yadav s Padma Vibhushan from President Draupadi Murm
राष्ट्रपति से सम्मान ग्रहण करते सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा यह सम्मान नेता जी के बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ग्रहण किया। राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। बताया जा रहा है कि अखिलेश परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे हैं। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

बता दें कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को पद्म पुस्कार विजेताओं को नामों की घोषणा हुई थी। उनमें से एक नाम उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम दिवंगत मुलायम सिंह यादव का भी था। वहीं पद्म पुरस्कारों में नेता जी के नाम की घोषणा का जहां समाजवादी पार्टी ने स्वागत किया था वहीं उन्हें भारत रत्न दिए जाने की मांग भी उठाई थी। सपा नेताओं ने कहा था कि मुलायम का कद इससे बड़ा है और उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम की पुत्रवधू सांसद डिंपल यादव ने भी कहा था कि नेताजी का सम्मान पहले ही हो जाना चाहिए था। आने वाले समय में हमारी सरकार से मांग रहेगी कि उन्हें भारत रत्न दिया जाए। उधर सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव पर सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ को छोड़कर दूसरा कोई सम्मान नहीं फबता है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed