फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   oxygen generating machine can prove very useful to cities like Delhi

खास खबर: ऑक्सीजन पैदा करने वाली मशीन दिल्ली जैसे शहरों के लिए साबित हो सकती है संजीवनी

Tue, 03 Nov 2020 02:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आदित्य पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आदित्य पाण्डेय Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 03 Nov 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
oxygen generating machine can prove very useful to cities like Delhi
सेना प्रमुख के साथ योगेश और सुमेधा चिथाडे - फोटो : amar ujala

मूल रूप से पुणे के रहने वाले दंपती योगेश और सुमेधा चिथाडे के प्रयासों से निर्मित ऑक्सीजन पैदा करने वाली मशीन सियाचिन ग्लेशियर में देश की सुरक्षा में तैनात हजारों भारतीय फौजियों को प्राणवायु प्रदान कर रही है। अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान योगेश चिथाडे ने बताया कि ऑक्सीजन पैदा करने वाली उनकी यह मशीन दिल्ली समेत देश के उन शहर वासियों के लिए संजीवनी साबित हो सकती है, जहां पर वायु प्रदूषण लोगों के लिए काल बन चुका है।

विज्ञापन


एयर फोर्स से रिटायर योगेश चिथाडे ने पेशे से शिक्षिका पत्नी सुमेधा की प्रेरणा से ऑक्सीजन पैदा करने वाली यह मशीन बनाई है। ऑक्सीजन पैदा करने वाली इस मशीन से सियाचिन ग्लेशियर में 30,000 से अधिक भारतीय सिपाहियों और हजारों स्थानीय नागरिकों को अब तक प्राणवायु आक्सीजन की सेवा मिल चुकी है। इस दंपति के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्मानित कर चुके हैं। बातचीत के दौरान योगेश चिथाडे ने दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंचे प्रदूषण को लेकर गहरी चिंता जाहिर की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह ऑक्सीजन प्लांट पहले केवल सेना के जवानों के लिए बनवाया था।  लेकिन यदि उन्हें सरकार की ओर से सहयोग मिला तो वह इसे दिल्ली में भी लगाएंगे। उनके पास पूरा प्लान है, जिसपर 3 साल उन्होंने अध्ययन किया है। आने वाले दिनों में देश भर में जहां से भी आर्डर मिला, वह ऑक्सीजन पैदा करने वाला प्लांट वहां पर लगाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऑक्सीजन पार्लर खोलना अनिवार्य हो जाएगा

योगेश चिथाडे ने कहा कि शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगी तभी शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहेगा। उन्होंने कहा कि जैसे 30 साल पहले पानी खरीदने पर आश्चर्य होता था। उसी तरह से अभी ऑक्सीजन खरीदना उतना ही आश्चर्यजनक है। लेकिन जिस तरह से शहर में प्रदूषण स्तर बढ़ रहा है ऐसे में यह निश्चित है कि आने वाले दिनों में अनिवार्य रूप से लोगों को ऑक्सीजन खरीदनी पड़ेगी। इसलिए सियाचिन ग्लेशियर के बाद अब पुणे में वीर शहीदों की पत्नियों के लिए एक ऑक्सीजन पार्लर खोलने का वह विचार कर रहे हैं। जिसका संचालन वीर शहीदों की नारियां ही करेंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एमसीडी के सहयोग से सार्वजनिक स्थानों पर ऑक्सीजन पार्लर लगाया जा सकता है।

15 से 30 मिनट ले सकेंगे शुद्ध ऑक्सीजन
पुणे में खुलने वाले ऑक्सीजन पार्लर में लोग 15 से 30 मिनट शुद्ध ऑक्सीजन ले सकेंगे। यदि दिल्ली सरकार ने संपर्क किया तो वह दिल्ली में भी इस तरह के ऑक्सीजन पार्लर खोलेंगे। सरकार की मदद से जिसे नि:शुल्क भी चलाया जा सकता है। 

कैसी है ऑक्सीजन बनाने वाली मशीन

यह 20 फीट के कंटेनर के आकार की ऑक्सीजन पैदा करने वाली मशीन है। योगेश ने बताया कि केवल एक बटन दबाकर इसे चालू किया जा सकता है। जिससे 1 मिनट में 220 से 224 लीटर शुद्ध ऑक्सीजन निकलती है।

कहां से मिली इसे बनाने की प्रेरणा
साल 2015 में एक कार्यक्रम के दौरान सियाचिन में सेवाएं दे चुके परमवीर चक्र कैप्टन बाना सिंह से योगेश चिथाडे की मुलाकात हुई थी। जिन्होंने योगेश को बताया था कि सियाचिन में गोलियों से ज्यादा कम आप सीजन की वजह से सैनिकों की मौत हो जाती है। इसके बाद योगेश और उनकी पत्नी सुमेधा ने सैनिकों के लिए शुद्ध ऑक्सीजन पैदा करने वाली मशीन बनाने का जिम्मा उठाया। 

देश के लिए कुछ भी कर सकते हैं
सुमेधा चिथाडे ने कहा कि वह दुनिया की सबसे अमीर औरत हैं। क्योंकि उनके पति एयरफोर्स से रिटायर होने के बाद भी देश सेवा में जुटे हैं। उनका इकलौता बेटा आर्मी में अफसर है और सेवाएं दे रहा है। वह भी शिक्षिका हैं और उनकी कमाई का पूरा हिस्सा देश सेवा में जा रहा है। इसलिए उन्हें अपने काम पर गर्व है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो दिल्ली में भी ऑक्सीजन पार्लर खोलने के लिए वह कैंपेन शुरू करेंगी। देश सेवा करने के जज्बा रखने वाले लोगों के सहयोग से ऐसा किया जा सकता है।

इन शहरों में ऑक्सीजन पैदा करने वाली मशीन की जरूरत

वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट-2019 के मुताबिक दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी थी। एनसीआर में स्थित गाजियाबाद दुनिया का सर्वाधिक प्रदूषित शहर था। सबसे अधिक प्रदूषित 30 शहरों में सर्वाधिक शहर भारत के थे। यह रिपोर्ट हर साल आती है। वर्ष 2020 की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। जबकि इस बार सर्दियों का मौसम शुरू होने से पहले ही दिल्ली में धुंध और लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में दिल्ली समेत देश के तमाम प्रदूषित शहर वासियों को ऑक्सीजन पैदा करने वाली इस मशीन की सख्त जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed