फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Owner of Hotel Radisson Blu committed suicide by hanging in Delhi

Delhi: होटल रेडिसन ब्लू के मालिक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Sat, 19 Nov 2022 08:11 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 19 Nov 2022 08:11 PM IST
सार

पुलिस सूत्रों का कहना है कि कर्जे की वजह से अमित जैन ने यह कदम उठाया। कोविड के दौरान के नुकसान की भरपाई के लिए अमित ने कई सौ करोड़ रुपये का लोन लिया हुआ था। अब वह लोन को चुका नहीं पा रहे थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
Owner of Hotel Radisson Blu committed suicide by hanging in Delhi
होटल व्यवसायी ने की आत्महत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के मंडावली स्थित खेल गांव में शनिवार दोपहर होटल रेडिसन ब्लू के मालिक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त अमित जैन (50) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस सूत्रों का कहना है कि कर्जे की वजह से अमित जैन ने यह कदम उठाया। कोविड के दौरान के नुकसान की भरपाई के लिए अमित ने कई सौ करोड़ रुपये का लोन लिया हुआ था। अब वह लोन को चुका नहीं पा रहे थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा।

विज्ञापन

देर शाम को ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने अमित का मोबाइल व अन्य सामान कब्जे में लेकर कमरे को सील कर दिया है। परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।



पुलिस के मुताबिक अमित जैन अपने परिवार के साथ अक्षरधाम मंदिर के नजदीक बने खेलगांव स्थित टावर नंबर-13 में किराए के मकान में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी नीतू जैन, बेटी खुशी और बेटा आदित्य है। अमित कौशांबी स्थित होटल ब्लू के मालिक थे। यह अपने भाई के साथ मिलकर होटल को चलाते थे। परिवार ने शुक्रवार को ही नोएडा में अपना मकान शिफ्ट गया था। पत्नी और बच्चे वहां शिफ्ट हो गए थे जबकि अमित रात के समय यहीं रुक गए थे।

दोपहर में कार चालक के पहुंचने पर हुआ खुलासा
दोपहर करीब 12 बजे अमित का कार चालक घर पहुंचा तो देखा कि उनका दरवाजा अंदर से बंद है। काफी खटखटाने के बाद वह भी दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। चालक ने सोसायटी वालों को खबर दी। बाद में 12.30 बजे पुलिस को खबर दी गई। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो अमित अंदर कमरे में पंखे से लटके थे। फौरन उनको फंदे से उतारकर मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। खबर मिलते ही अमित का परिवार भी अस्पताल पहुंच गया। शव को कब्जे में लेकर एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया।

विज्ञापन

कोरोना काल में होटल व्यवसाय में हुआ था भारी नुकसान
पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि कोविड के दौरान होटल व्यवसाय को काफी नुकसान हुआ था। अमित और उनके भाई भी इसका शिकार हुए थे। काम को दोबारा पटरी पर लाने के लिए इन्होंने कई बैंकों से कई सौ करोड़ का लोन लिया था। लेकिन वह लोन नहीं चुका पा रहे थे। माना जा रहा है कि उन्होंने इसकी वजह से यह कदम उठाया। पुलिस अमित के मोबाइल व लैपटॉप की पड़ताल कर सुसाइड नोट की तलाश कर रही है। फिलहाल उनके कमरे से कोई सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed