फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Over one crore jewelery of Gurugram builder recovered by delhi police

गुरुग्राम के बिल्डर की कार से उड़ाए एक करोड़ से ज्यादा के जेवरात बरामद, दो गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2020 07:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Aug 2020 07:02 AM IST
विज्ञापन
Over one crore jewelery of Gurugram builder recovered by delhi police
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने एक ठक-ठक गिरोह का पर्दाफाश कर उसके दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा की डायमंड ज्वेलरी बरामद की गई है। इन्होंने डायमंड ज्वेलरी गुरुग्राम के बिल्डर की कार से देशबंधु गुप्ता रोड इलाके से पांच अगस्त को चुरा ली थी। 

विज्ञापन


बिल्डर बेटी की शादी के लिए पुश्तैनी ज्वेलरी को लेकर दिल्ली ज्वेलरी बनाने आए थे। बिल्डर ने कार से उतरते हुए सर्तकता बरती, बावजूद आरोपी ज्वेलरी ले जाने में कामयाब हो गए। एक आरोपी पहले भी 70 लाख रुपये की ज्वेलरी चुरा चुका है। 
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-50, गुरुग्राम निवासी अनिल अरोड़ा पेशे से बिल्डर हैं। उनकी बेटी की अगस्त में शादी है। वह पुश्तैनी ज्वेलरी को लेकर देशबंधु गुप्ता रोड इलाक में आए। कार में उनके साथ पत्नी भी थी। ठक-ठक गिरोह के सदस्यों ने उनकी कार के बोनट पर तेल डाल दिया। बदबू आने पर वह कार को रोक कर चैक करने के लिए कार से बहार निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कार को लॉक कर दिया था। जब उनको कार में कोई परेशानी नहीं दिखी तो वह कार में फिर से बैठने लगे। उन्होंने कार का लॉक खोला तो बदमाश पलक झपकते ही कार से बैग लेकर फरार हो गए। 

उनकी पत्नी ने बैग पर हाथ रखा हुआ था। मामला दर्जकर देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही थी। सीसीटीवी कैमरों को चैक की गई तो एक लंबे बाल वाले एक आरोपी का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। 

इसी बीच दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी गिरीश कुमार की टीम बैग उठाने की घटनाओं को देखते हुए ठक-ठक गिरोह पर नजर रखे हुए थी। इंस्पेक्टर गिरीश कुमार की देखरेख में एएसआई परमजीत, व अनिल की टीम ने सेंट्रल मार्केट, मदनगीर में घेराबंदी कर दो आरोपी संतोष और संदीप को पकड़ लिया। 


एक कब्जे से एक करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत की डायमंड व अन्य ज्वेलरी बरामद की गई। स्पेशल स्टाफ ने हौजखास इलाके से 70 लाख रुपये चुराने के आरोप में संदीप को पहले भी गिरफ्तार किया था। इंद्रपुरी निवासी संदीप(22) के खिलाफ पहले से दो केस दर्ज हैं। मदनगीर निवासी संतोष(20) चोरी की वारदातों में शामिल रहा है, मगर पहली बार गिरफ्तार हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed