फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Over 200 schools have not uploaded admission criteria.

Delhi NCR News: 200 से अधिक स्कूलों ने दाखिला मानदंड नहीं किए अपलोड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
-स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में शिक्षा निदेशालय
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी से लेकर पहली कक्षा में दाखिला आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अभी भी 200 से ज्यादा स्कूलों ने नर्सरी दाखिला के मानदंड अपलोड नहीं किए हैं। इसमें सबसे ज्यादा पश्चिम-बी जिला के 62 स्कूल हैं। अभी तक 1756 स्कूल में से 1539 स्कूल दाखिला मानंदड अपलोड कर चुके हैं। जबकि सोमवार शाम तक 217 स्कूलों द्वारा दाखिला मानदंड अपलोड किया जाना बाकी था।

दाखिला मानदंड अपलोड न करने वाले स्कूलों के खिलाफ शिक्षा निदेशालय कार्रवाई करेगा। स्कूलों को जल्द दाखिला मानदंड अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर स्कूलों पर उचित कार्रवाई होगी। इसमें स्कूलों को दाखिला की दौड़ से भी बाहर किया जा सकता है।
विज्ञापन


वहीं निदेशालय दिशा-निर्देशों के खिलाफ दाखिला मानदंड अपलोड करने वाले स्कूलों की निगरानी भी कर रहा है। स्कूलों को ऐसे मानदंड हटाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। बता दें कि अभिभावक स्कूलों में दाखिला के लिए 27 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। स्कूल दाखिला आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की सूची नौ जनवरी को जारी करेंगे। जबकि दाखिला को लेकर पहली सूची 23 जनवरी को जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed