फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Outside students entered Diwali fair at Miranda House DCW chief sent notice to police and college

DU: मिरांडा हाउस में घुसे बाहरी छात्र, DCW प्रमुख ने कॉलेज और पुलिस को भेजा नोटिस, दर्ज की गई FIR

Mon, 17 Oct 2022 01:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 17 Oct 2022 01:53 PM IST
सार

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने पुलिस और दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस को नोटिस जारी किया है। उन्होंने सवाल किया है कि कैसे ये गुंडागर्दी हुई? क्या सुरक्षा प्रबंध किए?।

विज्ञापन
Outside students entered Diwali fair at Miranda House DCW chief sent notice to police and college
स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के मिरांडा हाउस कॉलेज में रविवार को आयोजित दिवाली मेले में कुछ बाहरी छात्रों के प्रवेश करने और लड़कियों से छेड़छाड़ अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस और दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस को नोटिस जारी किया है। वहीं डीसीडब्ल्यू प्रमुख ने मामले से जुड़ा एक वीडियो ट्वीट कर साझा किया। 

विज्ञापन

वीडियो के साथ ही स्वाति मालीवाल ने लिखा है कि दिल्ली के सबसे विख्यात कॉलेज में से एक मिरांडा हाउस में चल रहे दिवाली मेले में लड़के दीवार फांदकर जबरदस्ती घुस रहे हैं। लड़कियों ने छेड़छाड़ और शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। हम दिल्ली पुलिस और कॉलेज प्रशासन को नोटिस भेज रहे हैं। उन्होंने सवाल किया है कि कैसे ये गुंडागर्दी हुई? क्या सुरक्षा प्रबंध किए?

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, बताया जा रहा है कि प्रशासन ने छात्रों को बाहर कर दिया। मामले को लेकर पुलिस में शिकायत तो दर्ज नहीं कराई गई, लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने कहा है कि घटना के संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो का जवाब दिया और कहा कि कुछ छात्र कॉलेज में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्हें रोक दिया गया।

विज्ञापन

बता दें कि मिरांडा हाउस में रविवार को दिवाली मेला चल रहा था। मेले में सिर्फ कॉलेज की छात्राओं को प्रवेश की अनुमति थी। आरोप है कि कुछ छात्रों ने कॉलेज की दीवार पर चढ़कर प्रवेश किया। हालांकि, प्रशासन की ओर से छात्रों को रोका गया। इसे लेकर किसी शख्स ने घटना का वीडियो बना लिया, जोकि टि्वटर पर देखा गया। वहीं, कुछ छात्राओं ने भी टि्वटर के माध्यम से घटना को लेकर विरोध जताया।

दिल्ली पुलिस ने मामले पर स्वत: संज्ञान लिया, दर्ज की प्राथमिकी
दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कॉलेज मिरांडा हाउस में कुछ छात्रों के दीवार फांदकर घुसने के मामले में दिल्ली पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि दीवार फांदकर कॉलेज मेंं घुसने वाले युवक कौन थे और उनका मकसद क्या था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि छात्रों के दीवार पर चढ़कर कॉलेज में घुसने की जानकारी प्राप्त हुई थी, लेकिन यह कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। अब सोश्ल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed