फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Outside students and food ban in JNU students ordered to go home

जेएनयू में बाहरी छात्रों और खाने पर रोक, छात्रों को घर जाने का आदेश 

Mon, 16 Mar 2020 10:17 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 16 Mar 2020 10:17 PM IST
सार

  •  विवि प्रशासन ने कहा, विदेशी छात्रों को रहने की मंजूरी, कोरोना से बचाव को कमेटी बनाई 
  •  लाइब्रेरी, जिम, योग सेंटर, कैंटीन व ढाबा 31 मार्च तक बंद करने का आदेश 

विज्ञापन
Outside students and food ban in JNU students ordered to go home
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने छात्रों को हॉस्टल खाली करके अपने घर जाने का आदेश जारी किया है। जेएनयू प्रशासन ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोमवार को नया सर्कुलर जारी किया। इसमें हॉस्टल में रहने वाले भारतीय छात्रों को अपने घर जाने का आदेश दिया गया है। हालांकि विदेशी छात्र हॉस्टल में रह सकते हैं। हॉस्टल में बाहरी लोगों के आने और बाहर से खाना मंगवाने पर भी रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन


विवि प्रशासन ने लाइब्रेरी, जिम, योग सेंटर, सभी कैंटीन व ढाबों को 31 मार्च तक बंद कर दिया है। हॉस्टल में कोरोना वायरस से बचाव के लिए वालंटियर (स्वयं सेवक), सीनियर वार्डन की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। इनका काम हॉस्टल में कोरोना बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करवाना है। रजिस्ट्रार प्रो. प्रमोद कुमार की ओर से यह नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि छात्र कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश का सख्ती से पालन करें। वे सीधे अपने घर जाएं। यदि किसी छात्र को दिक्कत होगी तो उसके रुकने का इंतजाम किया जाएगा। यदि किसी को सर्दी-जुकाम, बुखार आदि होता है तो तुरंत चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) को बताया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed