फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Outdoor of AC fell on two boys from the second floor one died other critical in delhi

अचानक आई मौत: दूसरी मंजिल से दो लड़कों पर गिरा एसी का आउटडोर, एक की मौत, दूसरा नाजुक; देखें लाइव Video

Sun, 18 Aug 2024 10:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 18 Aug 2024 10:12 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर जिसने भी वीडियो देखा उसका कलेजा मुंह को आ गया। पुलिस ने वीडियो कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Outdoor of AC fell on two boys from the second floor one died other critical in delhi
दूसरी मंजिल से दो युवकों पर गिरा एसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में एक दर्दनाक हादसे में दूसरी मंजिल से एसी का आउटडोर गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरी बुरी तरह जख्मी हो गया। मृतक की शिनाख्त जितेश चड्ढा (18) के रूप में हुई है। हादसे में इसका दोस्त प्रांशु (17) बुरी तरह जख्मी हो गया। गंभीर हालत में प्रांशु को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

फिलहाल वह बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस ने हादसे के बाद मकान मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में अचानक एसी का आउटडोर दोनों लड़कों पर गिरता दिखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जिसने भी वीडियो देखा उसका कलेजा मुंह को आ गया। पुलिस ने वीडियो कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एसी का आउटडोर कैसे गिरा, इसकी पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जितेश अपने परिवार के साथ डोरीवालान इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता जतिन चड्ढा के अलावा मां और एक बहन है। पिता का अपना कारोबार है। जितेश ने इसी साल 12वीं कक्षा पास की थी। अब वह कॉलेज में दाखिले की तैयारी कर रहा था। शनिवार शाम को जितेश का एक दोस्त प्रांशु पटेल नगर से आया हुआ था।

जितेश और प्रांशु अपने एक अन्य दोस्त जिवेश के घर गली नंबर-2 पहुंचे। यहां मकान की दूसरी मंजिल पर जिवेश परिवार के साथ रहता है। जितेश, जिवेश और प्रांशु तीनों वहीं घर के नीचे खड़े होकर बात कर रहे थे। इस दौरान जिवेश घर चला गया। प्रांशु भी जाने के लिए जितेश से गले मिलने लगा।

तभी अचानक जिवेश की फ्लोर पर बाहर की ओर लगा एसी का आउटडोर जितेश के सिर पर गिर गया। प्रांशु भी उसकी चपेट में आ गया। गली में खड़े बाकी लोग उनकी मदद को भागे। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया, जहां जितेश को मृत घोषित कर दिया गया। प्रांशु की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed