{"_id":"35278beb2788da92bb036fb40cc58a66","slug":"osd-was-lighted-by-electricity-stolen-home-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बिजली से रोशन हो रहा था ओएसडी का घर-दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बिजली से रोशन हो रहा था ओएसडी का घर-दफ्तर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 11 Jun 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारपोरेशन अफसरों की नाक के नीचे जीडीए के सामुदायिक भवन, जोनल आफिस और एक अधिकारी के आवास में बिजली चोरी का मामला सामने आया है।
विजिलेंस इंस्पेक्टर दीपक दुबे ने बताया कि टीम को जीडीए ऑफिस के सामने एक मकान में बिजली चोरी की सूचना मिली थी। रास्ता भटक जाने से टीम जीडीए के पार्क में पहुंच गई।
यहां पर पांच किलोवाट का नलकूप था। नलकूप केबिल के बराबर से छिपाकर तीन केबिलों से बिजली दूसरे परिसरों में ले जाई गई थी।
जीडीए के जोनल ऑफिस, सामुदायिक भवन और ओएसडी स्तर के एक अधिकारी के आवास में सप्लाई गई थी। उक्त तीनों भवनों में से कहीं पर न तो मीटर था और न ही कनेक्शन था।
एसडीओ पीके गोयल ने बताया कि विजिलेंस ने जांच के दौरान उन्हें नहीं बुलवाया। जीडीए के एक्सईएन भूदेव शर्मा ने सर्किल आफिस में मुलाकात की कागजात दिखाने को कहा गया है।
विज्ञापन
जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि जीडीए के जोनल ऑफिस, सामुदायिक केंद्र और गेस्ट हाउस में नियमानुसार बिजली कनेक्शन लिए गए हैं। सभी परिसरों में मीटर लगा है। बुधवार को कहीं कोई जांच नहीं की गई है।