फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ort of Living strict NGT, has until tomorrow to pay a quarter million instructions

आर्ट ऑफ लीविंग पर सख्त एनजीटी, कल तक दिया 4 करोड़ 75 लाख भरने का निर्देश

Fri, 03 Jun 2016 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Jun 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
Ort of Living strict NGT, has until tomorrow to pay a quarter million instructions
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव

एनजीटी मे श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लीविंग को कल तक 4 करोड़ 75 लाख रुपए भरने का निर्देश दिया गया है। एनजीटी ने एओएल काउंसल की अपील पर कहा है कि यह रकम आरटीजीएस के जरिए डीडए के नाम से अदा की जाए।

विज्ञापन


साइट की जांच के लिए प्रधान समिति के साथ नीरी के सदस्य भी जांच करेंगे। इसके तहत 10 जून से पहले साइट की जांच के आदेश दिए गए हैं।

 इतना ही नहीं यह पूरी रिपोर्ट सील कवर के साथ मांगी गई है। बेंच ने कहा कि अगर इसी बीच बारिश हो जाती है तो जांच का मकसद खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन

19 जून को होगी मामले की अंतिम सुनवाई

Ort of Living strict NGT, has until tomorrow to pay a quarter million instructions
एनजीटी

बेंच ने एओएल पर बीती सुनवाई में जुर्माना भरने के बजाय याचिका दाखिल करने पर लगाए गए पांच हजार रुपए के शुल्क को एनजीटी बार एसोसिएशन को देने के लिए कहा गया है।

एओएल पर मामले की अंतिम सुनवाई 19 जून को होगी। बेंच ने बीच में लगाई गई सभी तारीख निरस्त कर दी है। जस्टिस स्वतंत्र कुमार की वैकेशन बेंच ने ये आदेश जारी किया है।

बेंच ने सुनवाई के दौरान आर्ट ऑफ लीविंग से कहा कि अब बाकी की रकम संस्था को भर देनी चाहिए। इस मामले से उन्हें भी बहुत परेशानी हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed