{"_id":"5ba0e451867a557fee026508","slug":"oriental-bank-of-commerce-branch-atm-blast-in-nagina-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में मौजूद था 22 लाख रुपए, एक धमाका और सब हो गया खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में मौजूद था 22 लाख रुपए, एक धमाका और सब हो गया खाक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Sep 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
atm blast
दिल्ली एनसीआर में एक चौकाने वाली घटना सामने आई। दरअसल, गुरूग्राम के पास नगीना में ओरिएंटल बैंक के वाणिज्य शाखा के एटीएम में मंगलवार दोपहर 3.25 बजे धमाका हो गया। अचानक हुए इस धमाके से आसपास के लोग चौंक गए। इस दौरान एटीएम में लगभग 22 लाख रुपए थे, जो कि धमाके बाद जल गए। धमाके की सूचना पर बैंक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि धमाके का कारण नहीं पता चल पाया है।
विज्ञापन