फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Organizers of MotoGP bike race accused of irregularities

MotoGP Race: मोटोजीपी बाइक रेस के आयोजकों पर अनियमितता का आरोप, जेवर विधायक ने जांच की मांग की

Thu, 14 Mar 2024 10:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 14 Mar 2024 10:41 PM IST
सार

जेवर विधायक ने प्रदेश के मुख्य सचिव और यमुना प्राधिकरण के सीईओ को पत्र लिखकर सरकार से प्राप्त धनराशि का ऑडिट कराने की मांग की है। साथ ही स्पेन की डोरना कंपनी को भुगतान संबंधी बात का भी जिक्र किया है।

विज्ञापन
Organizers of MotoGP bike race accused of irregularities
मोटोजीपी रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर सितंबर-2023 में हुई मोटोजीपी बाइक रेस के आयोजकों पर अनियमितताएं बरतने का आरोप लगा है। इस संबंध में जेवर विधायक ने प्रदेश के मुख्य सचिव और यमुना प्राधिकरण के सीईओ को पत्र लिखकर सरकार से प्राप्त धनराशि का ऑडिट कराने की मांग की है, साथ ही संबंधित कंपनी को अग्रिम भुगतान पर ऑडिट होने तक रोक लगाने को कहा है। वहीं, ट्रैक का निर्माण, हाउसकीपिंग, ग्राउंड पर सुरक्षा सहित अन्य कार्य करने वाली कंपनियों का करोड़ों का भुगतान नहीं किया गया।

विज्ञापन

विधायक ने मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को लिखे पत्र में कहा है कि रेस की आयोजक कंपनी एफएसएस को स्पेन की डोरना कंपनी को लाइसेंस शुल्क के रूप में 120 करोड़ का भुगतान करना था, मगर अब तक यह राशि नहीं दी गई है। इतना ही नहीं, आयोजक स्पेन की कंपनी को गुमराह कर रहे हैं कि लाइसेंस फीस की रकम प्रदेश सरकार से दिलवाए जाने का प्रयास किया जा रहा है, साथ ही नहीं बाइक रेस के लिए ट्रैक का निर्माण करने वाली कंपनी सॉलिटियर इंजीनियरिंग को छह करोड़ नहीं दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेपी ग्रुप का लगभग 14 करोड़ एफएसएस पर बकाया है। इस वजह से जेपी ग्रुप ने वहां व्यवस्था और काम करने वाले सभी लोगों की मशीनरी जब्त कर रखी है। हाउसकीपिंग और ग्राउंड पर सुरक्षा उपलब्ध कराने वाली कंपनी का लगभग 5 करोड़ रुपये बकाया है। मुख्य सचिव से की गई शिकायत के मुताबिक प्रोग्रेसिव कार्गो, हितांश ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड, टेंट, एम्प्लाइज, कॉन्ट्रैक्टर, प्रिंटर एवं विज्ञापन के लिए फ्लैक्स आदि व जेटीएससी स्पोर्ट्समैन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का भी बकाया है। भुगतान नहीं होने पर संबंधित कंपनियों ने शासन और पुलिस स्तर पर शिकायत दर्ज कराई है। विधायक का कहना है कि यमुना प्राधिकरण द्वारा जांच रिपोर्ट नहीं भेजने से समस्या के निस्तारण में देरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed