{"_id":"574038464f1c1be71fac72be","slug":"organ-donation-in-the-fall-we-religious-entanglements","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अंगदान को लेकर हम धार्मिक उलझनों में पड़ जाते हैं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अंगदान को लेकर हम धार्मिक उलझनों में पड़ जाते हैं'
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 22 May 2016 02:59 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण, वन एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राव नरबीर सिंह ने ने कहा कि पिछले कुछ समय के दौरान ऑर्गन ट्रांसप्लांट का काम काफी तेजी से बढ़ा है। आज विज्ञान ने मानव जीवन को बचाने के लिए कई ऐतिहासिक खोज की है जो हमारी कल्पना से भी परे है।
विज्ञापन
संसार में कोई भी मशीन मानव अंग बनाने में सक्षम नहीं है लेकिन यदि हम अपनी मृत्यु के बाद इन्ही मानव अंगों को दान करें तो हम किसी का जीवन बचा सकते हैं। सिंह शनिवार को सेक्टर-48 स्थित विपुल ट्रेड सैंटर में ऑरगनाथोन फाऊंडेशन के सैंटर का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम कई बार अंग दान करने को लेकर कई धार्मिक उलझनों के चक्कर में पड़ जाते हैं। लेकिन हम ये भूल जाते हैं कि हम अपने अंगों को दान करके किसी को नया जीवन दे रहे हैं और दुनिया का हर धर्म हमे मानव जीवन की रक्षा करना सिखाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमें अपनी सोच में बदलाव लाना होगा। उत्तर भारत में अंगदान करने को लेकर अभी लोगों में जागरूकता अपेक्षाकृत कम है। हमें इसे एक अभियान के रूप में चलाए जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर ओरगनाथोन फाऊंडेशन के चेयरमैन एवं मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. अजय के. सचदेवा व पीके कोहली भी मौजूद रहे।
इसके बाद सिंह ने गांव जोनियावास व बासलाबी में लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गांव बासलाबी में ग्रामीणों ने उनके समक्ष गंदे पानी की निकासी, गांव प्रेमनगर की ढाणी से केएमपी तक पक्की सड़क का निर्माण करवाने, गांव बासलाबी में स्टेडियम का निर्माण करवाने, गांव में पशु चिकित्सालय का निर्माण करवाने और गांव बासलाबी से गुडग़ांव तक छात्राओं के रोडवेज बस की व्यवस्था करवाने संबंधी मांगें रखीं।