{"_id":"5fcad0aa0eb2346f0f34d976","slug":"orders-to-stop-farmers-on-the-borders","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को बॉर्डर पर ही रोकने के आदेश, खुफिया सूचना पर बढ़ाई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को बॉर्डर पर ही रोकने के आदेश, खुफिया सूचना पर बढ़ाई सुरक्षा
Sat, 05 Dec 2020 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 05 Dec 2020 05:43 AM IST
सार
- कंटीले तारों वाले बेरिकड्स व डंपर को बनाया मुख्य हथियार
- दिल्ली पुलिस को किसानों को बॉडरों पर होल्ड करने का आदेश
- नई दिल्ली में वीआईपी जगहों पर सुरक्षा बढ़ाई गई
- बदरपुर समेत सभी बॉर्डर पर सुरक्षा भारी सुरक्षा बल तैनात
विज्ञापन
सिंघु बॉर्डर...
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली पुलिस को गृह मंत्रालय ने किसानों को बॉर्डरों के पर ही रोकने के आदेश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि किसानों को बॉर्डरों पर ही रोककर रखा जाए। किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस कंटीले तारों वाले बेरीकेड्स को मुख्य हथियार बनाया हुआ है।
विज्ञापन
किसानों के ट्रैक्टर व टॉली को रोकने के लिए जर्सी बैरियर व मिट्टी से भरे डंपर को भी हथियार बना रखा है। दिल्ली पुलिस के हतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि बेरीकेड्स के ऊपर कटीले तार लगाए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली के सभी बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने बेरीकेड्स के गोल घेरे कर कंटीले तार लगवाए हैं। बेरीकेड्स पर ये कंटीले तार बेल्डिंग करके लगवाए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने इन कंटीले तारों वाले बेरीकेड्स को दिल्ली के सभी बॉर्डर पर लगा हुआ है। दिल्ली पुलिस में पहली बार ऐसा हो रहा है कि इस तरह के बेरीकेड्स बॉर्डर पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
सीएए व एनआरसी के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान भी इस तरह के बेरीकेड्स नहीं लगाए गए थे। साथ में दिल्ली पुलिस ने मिट्टी से भरे डंपर भी सभी बॉर्डरों से खड़े किए हैं। जरूरत पडने पर इन डंपर को सड़क पर खड़ा करके सड़क को बंद किया जा सके, ताकि किसान अपने ट्रैक्टर व ट्राली इस डंपर को नहीं हटा सकें।
दिल्ली पुलिस ने सभी बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया हुआ है। हर बॉर्डर पर दो से तीन-तीन जगहों पर पिकेट लगाकर चेकिंग की जा रही है। नई दिल्ली जाने वाले हर मार्ग पर पहले की तरह शुक्रवार को भी चेकिंग हो रही थी। दिल्ली पुलिस की सभी यूनिट से पुलिसकर्मियों को बुलाकर तैनात कर दिया गया है।
इनपुट्स मिलने के बाद वीआईपी जगहों की सुरक्षा बढ़ाई...
दिल्ली पुलिस को बृहस्पतिवार शाम को खुफिया इनपुट्स मिले हैं कि किसान ग्रुप में आकर किसी वीआईपी जगहों या फिर प्रधानमंत्री आवास व केन्द्रीय गृहमंत्री आवास पर पहुंचकर हंगामा कर सकते हैं। इसे देखते हुए शुक्रवार को वीआईपी जगहों की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया। यहां पर अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। नई दिल्ली में वीआईपी जगहों की ओर जाने वाले मार्गों पर भी पिकेट लगाकर चेकिंग शुरू कर दी गई थी।