{"_id":"65f05c6223422d9c680cf574","slug":"order-not-to-allow-protest-against-caa-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-42309-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीएए के विरोध में प्रदर्शन\nनहीं होने देने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीएए के विरोध में प्रदर्शन नहीं होने देने का आदेश
विज्ञापन
जामिया मिलिया में कुछ छात्रों ने किया था प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस को सख्त आदेश दिए गए हैं कि सीएए के विरोध में किसी तरह का प्रदर्शन न हो। अगर कोई प्रदर्शन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारियों को भी गश्त के लिए इलाकों में उतार दिया गया है। दूसरी तरफ सीएए लागू होने वाले दिन मंगलवार को जामिया मिलिया के अंदर छात्रों ने प्रदर्शन किया था। अब ये छात्र यूनिवर्सिटी से लापता हैं।
दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि सीएए के विरोध में शाहीन बाग में बड़ा प्रदर्शन हुआ था। इसे देखते हुए सीनियर पुलिस अधिकारी इलाके में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं। रात को विशेष पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था मधुप तिवारी ने इलाके में गश्त की, वहीं दिन में संयुक्त पुलिस आयुक्त ने गश्त की।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन व शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। धारा 144 लगी हुई है। इसका उल्लंघन करने पर मामला दर्ज किया जाएगा।