{"_id":"6af5b5527c195a66250a86ac","slug":"your-claim-drugs-are-being-sold-in-delhi-while-the-administration-remains-asleep-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163024-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आप का दावा, दिल्ली में बिक रहा नशा, प्रशासन सो रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आप का दावा, दिल्ली में बिक रहा नशा, प्रशासन सो रहा
विज्ञापन
-आप प्रदेशाध्यक्ष का दावा कि भाजपा विधायक स्वयं स्मैक खरीदी और जगह बताई, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पंजाब में चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा की रार दिल्ली में नशे के कारोबार होने के आरोपों तक पहुंच गई है। आप ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाए हैं कि राजधानी में ड्रग्स खुलेआम बिक रहे हैं और पुलिस-प्रशासन इस पर कार्रवाई नहीं कर रहा। आप ने भाजपा विधायक के उस अभियान का हवाला दिया है, जिसमें उन्होंने स्वयं स्मैक खरीद कर जिलाधिकारी के सामने रखी थी। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि रोहतास नगर के भाजपा विधायक को अपनी ही सरकार और प्रशासन को जगाने के लिए स्वयं बिक रही स्मैक काे खरीदना पड़ा। विधायक ने वह पैकेट जिलाधिकारी के सामने रखा। आप का कहना है कि इससे पता चलता है कि विधायक के कहने पर भी प्रशासन की आंख नहीं खुल रही थी।
आप प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सीलमपुर, सीमापुरी, रोहतास नगर और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के बवाना, सुल्तानपुरी, मंगोलपुरी इलाके पूरी तरह से ड्रग्स से प्रभावित हैं। विधायक, पार्षद और आरडब्ल्यूए लगभग रोज नशा बिकने की शिकायत करते हैं।