फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Order: Central University hoist 207 ft high tiranga

आदेश: केंद्रीय विश्वविद्यालय फहराएं 207 फीट ऊंचा तिरंगा

Thu, 18 Feb 2016 08:22 PM IST
Updated Thu, 18 Feb 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
Order: Central University hoist 207 ft high tiranga

सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों को कैंपस में 207 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराना होगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने यह निर्देश जारी किया है।

विज्ञापन


फरीदाबाद में बृहस्पतिवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी की मौजूदगी में इसके साथ अन्य कई अहम फैसले लिए गए। इस बैठक में केंद्रीय विश्व विद्यालयों में सुधार के लिए कुल 12 प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन


सूरजकुंड स्थित एक होटल के सभागार में ईरानी की अध्यक्षता में देशभर के 46 केंद्रीय विश्व विद्यालयों के वाइस चांसलरों की बैठक आयोजित की गई।

करीब सात घंटे चली बैठक के दौरान इन संस्थानों में विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। इस बैठक को केंद्रीय विश्व विद्यालयों में ढांचागत सुधार और आधुनिक तकनीक अपनाने सहित बेहतर माहौल बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मामलों पर भी हुई चर्चा

Order: Central University hoist 207 ft high tiranga

बैठक  के बाद दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. हरीश चंद्र सिंह राठौड़ और हैदराबाद की केंद्रीय विश्व विद्यालय की वाइस चांसलर डॉ. सुनैना सिंह ने मीडिया को 12 प्रस्तावों की जानकारी दी।


इनमें मुख्य रूप से केंद्रीय विश्व विद्यालयों की ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच बनाना, विद्यार्थियों को तनाव व समस्याओं से निपटने के लिए मेडिटेशन और करियर काउंसिल, आधुनिक तकनीकी व नैनो तकनीक का प्रयोग, विश्वविद्यालयों में 30 प्रतिशत सीटें बढ़ाने, नव भारत अभियान में विश्व विद्यालयों के शामिल करने, कृषि क्षेत्र में विश्व विद्यालयों की भागीदारी बढ़ाने और विद्यार्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए विश्वविद्यालयों में दो पाली में पढ़ाई का प्रावधान शामिल है।

इसके अलावा देश विश्व विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भाषा की समस्या से निपटने में भी सहायता की जाएगी, उन्हें अपनी भाषा या सुविधानुसार भाषा चुनने का विकल्प होगा। कृषि उत्पादन व अक्षय ऊर्जा के विकास में विश्व विद्यालयों की भागीदारी आदि शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed