आदेश: केंद्रीय विश्वविद्यालय फहराएं 207 फीट ऊंचा तिरंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों को कैंपस में 207 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराना होगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने यह निर्देश जारी किया है।
फरीदाबाद में बृहस्पतिवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी की मौजूदगी में इसके साथ अन्य कई अहम फैसले लिए गए। इस बैठक में केंद्रीय विश्व विद्यालयों में सुधार के लिए कुल 12 प्रस्ताव पास किए गए।
सूरजकुंड स्थित एक होटल के सभागार में ईरानी की अध्यक्षता में देशभर के 46 केंद्रीय विश्व विद्यालयों के वाइस चांसलरों की बैठक आयोजित की गई।
करीब सात घंटे चली बैठक के दौरान इन संस्थानों में विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। इस बैठक को केंद्रीय विश्व विद्यालयों में ढांचागत सुधार और आधुनिक तकनीक अपनाने सहित बेहतर माहौल बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
इन मामलों पर भी हुई चर्चा
बैठक के बाद दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. हरीश चंद्र सिंह राठौड़ और हैदराबाद की केंद्रीय विश्व विद्यालय की वाइस चांसलर डॉ. सुनैना सिंह ने मीडिया को 12 प्रस्तावों की जानकारी दी।
इनमें मुख्य रूप से केंद्रीय विश्व विद्यालयों की ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच बनाना, विद्यार्थियों को तनाव व समस्याओं से निपटने के लिए मेडिटेशन और करियर काउंसिल, आधुनिक तकनीकी व नैनो तकनीक का प्रयोग, विश्वविद्यालयों में 30 प्रतिशत सीटें बढ़ाने, नव भारत अभियान में विश्व विद्यालयों के शामिल करने, कृषि क्षेत्र में विश्व विद्यालयों की भागीदारी बढ़ाने और विद्यार्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए विश्वविद्यालयों में दो पाली में पढ़ाई का प्रावधान शामिल है।
इसके अलावा देश विश्व विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भाषा की समस्या से निपटने में भी सहायता की जाएगी, उन्हें अपनी भाषा या सुविधानुसार भाषा चुनने का विकल्प होगा। कृषि उत्पादन व अक्षय ऊर्जा के विकास में विश्व विद्यालयों की भागीदारी आदि शामिल रहीं।