फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Orange alert issued for heat wave in Delhi for Tuesday rain likely in the evening

दिल्ली का पारा हाई : आज सूरज दिखाएगा तेवर, लू का ऑरेंज अलर्ट जारी; शाम को गिर सकती हैं राहत की बूंदें

Tue, 04 Jun 2024 03:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 Jun 2024 03:38 AM IST
सार

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। हल्की, शाम के समय धूल भरी आंधी चल सकती है। इसके साथ ही तेज सतही हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलने का अनुमान है। 

विज्ञापन
Orange alert issued for heat wave in Delhi for Tuesday rain likely in the evening
दिल्ली-NCR में गर्मी का सितम - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में लोग चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों से बेहाल हैं। मंगलवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन गर्मी के तेवर और कड़े होंगे। हालांकि, शाम व रात के समय हल्की बूंदा-बांदी होने की आसार है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। वहीं, सब केंद्रों में नरेला व नजफगढ़ इलाके का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

विज्ञापन

सोमवार को लोग गर्मी से परेशान रहें। सुबह से ही उमस भरी गर्मी रही। दिन भर सूरज की तपिश ने और परेशान किया। सुबह से ही गर्म हवाएं चली, जिसने लोगों को लू का अहसास कराया। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक के साथ 44.6 दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम आर्द्रता का स्तर 55 फीसदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को लू का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। हल्की, शाम के समय धूल भरी आंधी चल सकती है। इसके साथ ही तेज सतही हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलने का अनुमान है। शाम व रात के समय हल्की बूंदा-बांदी होने के आसार है। इससे अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

विज्ञापन

नरेला व नजफगढ़ में 46 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक नरेला व नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, पीतमपुरा व पूसा में 46, जाफरपुर में 45.8, आया नगर में 45.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

मध्यम श्रेणी में हवा बरकरार
हवा की गति तेज होने से हवा मध्यम श्रेणी में बरकरार है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 155 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में रही। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को हवा खराब श्रेणी में पहुंचेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 216 रहा, यह खराब श्रेणी है। फरीदाबाद में 214, नोएडा में 163, गुरुग्राम में 162 व गाजियाबाद में 142 एक्यूआई दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed