फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Orange alert for heat and heat wave in Delhi on Wednesday yellow alert from 14 to 17 June

छह दिन आग उगलेगा सूरज!: दिल्ली में गर्मी से हाहाकार, कम नहीं होगी तपिश की मार; आज 45 °C पार जा सकता है पारा

Wed, 12 Jun 2024 01:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 12 Jun 2024 01:10 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार 12 जून को अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। बुधवार को विभाग ने कुछ इलाकों में लू और कुछ इलाकों में गंभीर लू की स्थिति का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Orange alert for heat and heat wave in Delhi on Wednesday yellow alert from 14 to 17 June
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में एक हफ्ते तक गर्मी और लू की मार कम नहीं होगी। इस दौरान तापमान 45 डिग्री पार रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 12 जून के लिए गर्मी व लू का ऑरेंज व 14 से 17 जून तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम से लेकर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग पहले ही भविष्यवाणी कर चुका है कि कम से एक सप्ताह तक गर्मी और लू के सितम से राहत नहीं मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 12 जून को अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। बुधवार को विभाग ने कुछ इलाकों में लू और कुछ इलाकों में गंभीर लू की स्थिति का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आगे के दिनों के लिए भी भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन

विभाग के अनुसार 13 जून से 17 जून के दौरान तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। अधिकतम तापमान भी 30-31 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं विभाग ने इस दौरान 25 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से तेज सतही धूल भरी हवा चलने की भविष्यवाणी की है। इस कारण से गर्मी का अहसास ज्यादा होगा। इस तरह से पसीने छुड़ाने वाली गर्मी परेशान करती रहेगी। विभाग ने अभी बारिश व आंधी होने के संकेत नहीं दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed