फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Opposition unites against SIR; to lay siege to Election Commission office on the 7th.

Delhi NCR News: एसआईआर पर विपक्ष का मोर्चा, 7 को चुनाव आयोग कार्यालय घेरेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के घटक दलों का संयुक्त प्रदर्शन का एलान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्षी दलों ने एकजुट होकर चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के दिल्ली के घटक दल सात अक्तूबर को दिल्ली चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर संयुक्त प्रदर्शन करेंगे। विपक्षी दल एसआईआर की मौजूदा प्रक्रिया को तत्काल रद्द करने, मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेंगे।
इंडिया गठबंधन की रविवार को हुई बैठक में कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई (एम), आरजेडी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और आरएसपी समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने आगे की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में तय किया गया कि एसआईआर के मुद्दे पर सभी दल अलग-अलग प्रदर्शन करने के बजाय संयुक्त रूप से अपनी आवाज उठाएंगे। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संगठन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है। उनके मुताबिक ऐसी किसी भी प्रक्रिया को स्वीकार नहीं किया जा सकता, जिससे मतदाताओं के नाम हटने या उनके मतदान के अधिकार प्रभावित होने की आशंका पैदा हो।
विज्ञापन

गठबंधन के नेताओं ने एसआईआर की प्रक्रिया पर गंभीर आपत्तियां जताते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की। साथ ही पुनरीक्षण में पारदर्शिता, निष्पक्षता और सांविधानिक प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। विपक्षी दलों ने संकेत दिया कि सात अक्तूबर का प्रदर्शन महज एक दिन का विरोध नहीं होगा, बल्कि एसआईआर के मुद्दे पर आगे की संयुक्त राजनीतिक रणनीति की शुरुआत भी होगी। प्रदर्शन में दिल्ली के मतदाताओं के अधिकार और निष्पक्ष चुनाव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed