{"_id":"6ac2696bdb9b217ea005b0a9","slug":"man-arrested-for-allegedly-stabbing-wife-to-death-following-a-dispute-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-157830-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मथुरा के लिए\nविवाद के बाद चाकू से पत्नी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मथुरा के लिए विवाद के बाद चाकू से पत्नी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कथित विवाहेतर संबंध को लेकर हुई बहस के बाद पति ने वारदात को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कथित विवाहेतर संबंध को लेकर हुई बहस के बाद पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या करने के आरोप में 36 वर्षीय आरोपी प्रदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिरयानी की दुकान चलाने वाले आरोपी मूल रूप से मथुरा, उत्तर प्रदेश निवासी प्रदीप को द्वारका के सेक्टर-20 से गिरफ्तार किया गया।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हर्ष इंदौरा ने बताया कि 27 सितंबर को पालम की जेजे कॉलोनी स्थित काली माता मंदिर के पास महिला को चाकू मारे जाने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि सोनिया (30) को इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि सोनिया ने पति से उसके विवाहेतर संबंध को लेकर सवाल किया था। इस पर विवाद बढ़ गया और प्रदीप ने चाकू से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके सीने और गर्दन पर कई चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शी के बयान पर पालम विहार थाने में मामला दर्ज किया गया। डीसीपी इंदौरा ने बताया कि दो अक्तूबर को टीम ने द्वारका में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान प्रदीप ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने बताया कि दंपती ने 2017 में शादी की थी और उनके दो बेटे हैं।