{"_id":"5c64b7c1bdec22691d36d191","slug":"opposition-leaders-accepted-claim-of-aap-on-all-seven-seats-of-lok-sabha-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्षी नेताओं ने दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर मानी 'आप' की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्षी नेताओं ने दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर मानी 'आप' की दावेदारी
Thu, 14 Feb 2019 06:05 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 14 Feb 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
आप की रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से आयोजित रैली में सभी विपक्षी नेताओं के निशाने पर केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री रहे, लेकिन किसी ने भी उनका विकल्प पेश नहीं किया। हालांकि, मंच से दिल्ली की सातों सीटें आप को जिताने की बात बार-बार दोहराई गई। ज्यादातर नेताओं का मानना था कि अभी बात भाजपा को हराने की है। चुनाव के बाद सभी मिलकर नया प्रधानमंत्री चुन लेंगे।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्लीवालों से कहा कि ईमानदार पार्टी आप इस बार दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आप सभी ईमानदार पार्टी को चुनें। उधर, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि भाजपा देश को तोड़ने का काम कर रही है।
सभी विपक्षी पार्टियों को अपने-अपने राज्यों में अपने स्तर पर देश को जोड़ने का काम करना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक पार्टी लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रही है। आप उसके प्रत्याशियों को जिताकर भ्रष्टाचार से लड़ाई की मुहिम में सहयोग दें। शरद यादव ने कहा कि इस बार चुनाव में सिर्फ झाड़ू ही चलनी चाहिए, ताकि दिल्ली के विकास को और गति मिले।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव अधिकारी से मिले आप नेता
आप नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल में सौरभ भारद्वाज, आतिशी और राघव चड्ढा शामिल थे। आप नेताओं ने कहा कि दिल्ली के लाखों लोगों के वोट गलत और नाजायज तरीके से काटे गए हैं। चुनाव अधिकारी ने कहा कि वह अपने स्तर पर वोटर जागरूकता अभियान चला रहे हैं।