फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   operation was successful of a lady weighing 200 kg

200 किलो वजन वाली महिला का हुआ सफल ऑपरेशन, इन बीमारियों का कर रही थी सामना

Fri, 23 Feb 2018 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Feb 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
operation was successful of a lady weighing 200 kg
200 kg lady - फोटो : अमर उजाला

दुनिया की सबसे मोटी 500 किलोग्राम वजन वाली महिला इमान का पिछले साल मुंबई के एक अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। इसी तरह देश की सबसे ज्यादा वजन 200 किलोग्राम वाली महिला का ऑपरेशन दिल्ली में हुआ।

विज्ञापन


डॉक्टरों का दावा है कि तीन इंसानों के वजन वाली महिला को मधुमेह, हाईपरटेंशन और फेफड़ों में संक्रमण की बीमारी थी। वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन


ऑपरेशन के बाद उसका 30 किलोग्राम वजन कम हो गया है। अब 18 महीने तक वजन कम होने की प्रक्रिया जारी रहेगी। बेरियाट्रिक सर्जरी के बाद दिल्ली के ग्रेटर कैलाश निवासी मरीज 52 वर्षीय अंजू चौधरी का वजन फिलहाल 167 किलोग्राम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

40 बीएमआई पर खतरा

operation was successful of a lady weighing 200 kg
200 kg lady - फोटो : अमर उजाला

बेरियाट्रिक सर्जरी निदेशक डॉ. रणदीप वाधवा ने बताया कि उनके अस्पताल में ऐसी सबसे ज्यादा सर्जरी विदेशी मरीजों की हुई हैं। बीते दिनों इराक निवासी 300 किलोग्राम और तंजानिया निवासी 250 किलोग्राम वजन वाले मरीजों का ऑपरेशन हुआ था।

अंजू चौधरी पिछले वर्ष 30 नवंबर को उनके पास आईं तो बीएमआई (वजन और लंबाई के अनुपात का पैमाना) 75.8 था। करीब पांच घंटे ऑपरेशन के दौरान अंजू के पेट की चर्बी निकाली गई। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।

बता दें कि देश में सबसे पहले मोटापाग्रस्त मरीज का ऑपरेशन वर्ष 2002 में किया गया था। कुछ वर्षों से इस तरह के मरीजों में तेजी से वृद्घि हुई है।

ओबेसिटी सर्जरी सोसायटी ऑफ इंडिया के मुताबिक, वर्ष 2017 के दौरान पूरे देश में करीब 15 हजार मरीजों को ऑपरेशन कर मोटापे से बचाया गया है। 

डॉक्टरों का कहना है कि सामान्य व्यक्ति में बीएमआई 25 तक रहना चाहिए। इससे ज्यादा होने पर बीमारियों का खतरा होने लगता है। आमतौर पर 40 बीएमआई तक के मरीज ज्यादा अस्पताल पहुंच रहे हैं। अंजू का बीएमआई 75 से भी ज्यादा था, जो खतरे के निशान से काफी ऊपर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed