{"_id":"67350ebf516b9e65e4017435","slug":"operation-kavach-more-than-100-criminals-caught-in-24-hours-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Kavach : विशेष अभियान के तहत 24 घंटे में 100 से ज्यादा बदमाश दबोचे, हथियार और नशे का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Operation Kavach : विशेष अभियान के तहत 24 घंटे में 100 से ज्यादा बदमाश दबोचे, हथियार और नशे का सामान बरामद
Thu, 14 Nov 2024 02:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:10 AM IST
सार
जबरन उगाही के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग हो रही हैं। गैंगस्टर के साथ नशे के सौदागर भी काबू नहीं आ रहे हैं। ऐसे में नशे के सौदागर व बदमाशों को पकडऩे के लिए दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे का विशेष अभियान कवच चलाया। अभियान के दौरान पूरी दिल्ली में 100 से ज्यादा बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस का अभियान...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
15 दिन लगातार जनरल गश्त के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं। जबरन उगाही के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग हो रही हैं। गैंगस्टर के साथ नशे के सौदागर भी काबू नहीं आ रहे हैं। ऐसे में नशे के सौदागर व बदमाशों को पकडऩे के लिए दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे का विशेष अभियान कवच चलाया। अभियान के दौरान पूरी दिल्ली में 100 से ज्यादा बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा के आदेश के बाद पूरी दिल्ली में बदमाशों को काबू करने व नशे के सौदागरों को पकडऩे के लिए ऑपरेशन कवच चलाया गया था। ऑपरेशन कवच मंगलवार शाम पांच बजे से बुधवार शाम पांच बजे तक चला गया था। इस दौरान पूरी दिल्ली में खासकर बदमाशों के ठिकाने वाले इलाकों में छापेमारी की गई।
विज्ञापन
इस ऑपरेशन में सभी 15 जिला पुलिस के अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व अपराध शखा समेत अन्य यूनिटों के पुलिसकर्मी शामिल थे। बताया जा रहा है कि हर जिले में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। ये भी बताया जा रहा है कि ऑपरेशन कवच के दौरान करीब 100 से ज्यादा नशे का सामान बेचने वाले तस्कर व अन्य बदमाश पकड़े गए हैं। इनसे भारी मात्रा में हथियार व अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ऑपरेशन कवच 24 घंटे चलाया गया था। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी सभी जगहों से बदमाशों को पकडऩे, उनसे बरामद हथियार व नशे का सामान का डाटा एकत्रित किया जा रहा है। उसके बाद ही इसके बारे में बताया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी लॉरेंस बिश्नोई, काला जठेड़ी, टिल्लू ताजपुरिया, हासिम बाबा, बंबीहा गैंग से जुड़े बदमाशों के ठिकाने पर की गई है। रात भर यह कार्रवाई दिल्ली के यमुनापार से लेकर साउथ दिल्ली के संगम विहार, द्वारका, उत्तरी बाहरी दिल्ली के नरेला, कंझावला इत्यादि इलाकों में की गई।
अपराधियों को काबू करने के लिए सीपी ने दिए सख्त आदेश-
दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने दिल्ली में बढ़ते अपराध को रोकने व अपराधियों को काबू करने के लिए सभी जिला पुलिस व यूनिटों को सख्त आदेश दिए हैं। ये आदेश हाल ही में पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक में दिए गए हैं। साथ जिला प्रमुखों ने सभी थानाध्यक्षों को हर हाल में अपराधियों को पकड़ने के लिए कहा है।