{"_id":"9a4a8922de4b346d16a1b69b42926235","slug":"opens-the-door-to-the-baby-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजा खोलते ही बच्चे को गोली मारी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरवाजा खोलते ही बच्चे को गोली मारी!
अमर उजाला, लोनी
Updated Mon, 17 Feb 2014 08:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने घर का कुंडा बजाया और दरवाजा खोलने आए 11 वर्षीय बच्चे को गोली मारकर फरार हो गए। गोली बच्चे की जांघ में आर पार हो गई तथा वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।
विज्ञापन
उसे उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
सुभाष पार्क मुस्तफाबाद कालोनी निवासी यूनुस के घर के पास ही जैकेट बनाने की फैक्ट्री है। यूनुस ने बताया कि शनिवार रात वह रिश्तेदार के यहां सगाई में गया था।
विज्ञापन
घर में उसकी बीमार पत्नी फरजाना, पुत्र समीर 3 तथा पुत्री सानिया 6, पुत्र शाहिल 11 वर्ष एवं सुहैल थे। इसी दौरान दरवाजा खटखटाने पर शाहिल उसे खोलने गया। दरवाजा खोलते ही बाहर खड़े तीन युवकों ने उसे गोली मार दी।
यूनुस का कहना था कि छह माह पूर्व एक भूखंड को लेकर उसका बागराणप गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसके अलावा उसकी किसी से दुश्मनी नहीं है।