फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Open sewers have become a threat to the lives of ordinary people.

Delhi NCR News: खुले सीवर बने आम लोगों की जान के लिए बने खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
अंधेरे में दिखाई नहीं देता गटर, आए दिन हो रहे हादसे
विज्ञापन



प्रथम चौहान



नई दिल्ली। दिल्ली गेट इलाके में सड़क किनारे महीनों से खुला पड़ा सीवर अब लोगों के लिए खतरा बन रहा है। सीवर का ढक्कन न होने के कारण आसपास बने गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का कारण बन रहे हैं। खासकर रात के समय यहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था न होने से यह खुला सीवर दिखाई नहीं देता, जिसके चलते लोग इसमें गिरकर घायल हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दिल्ली गेट के पास सड़क किनारे कई जगहों पर सीवर खुले हुए हैं। इन सीवरों के आसपास मिट्टी और सड़क टूटने के कारण छोटे-बड़े गड्ढे भी बन गए हैं। दूर से देखने पर कई बार लोग इन गड्ढों को सामान्य गड्ढा समझ लेते हैं और आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन अचानक पैर फिसलने या वाहन का पहिया फंसने से हादसा हो जाता है।
विज्ञापन




स्थानीय निवासी विक्रम ने बताया कि कई बार उनकी बाइक भी खुले सीवर में फंस चुकी है। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह गिर गए और उन्हें चोटें भी आईं। चांदनी चौक निवासी इमाम ने बताया कि पिछले कई महीनों से सड़क किनारे यह सीवर खुला पड़ा है। रात के समय अंधेरा होने के कारण लोगों को इसका पता नहीं चलता और वे हादसे का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि दिन में लोग किसी तरह संभलकर निकल जाते हैं, लेकिन रात में स्थिति काफी खतरनाक हो जाती है। वहीं, अन्य स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में ऐसे कई खुले सीवर और गड्ढे मौजूद हैं, जिनके कारण रोजाना लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार नगर निगम दिल्ली (एमसीडी) में शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द खुले सीवर को बंद किया जाए ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed